
रतलाम
NDPS एक्ट के प्रकरण में लंबे समय से फरार आरोपी को पकड़ा। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी आलोट पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना ताल के थाना प्रभारी निरीक्षक स्वराज डाबी के नेतृत्व में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। 02.11.2026 को गठित पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर थाना ताल के एनडीपीएस प्रकरण में फरार आरोपी आमीन खां पिता रुस्तम खां मेव उम्र 26 साल निवासी मकनपुरा ताल जिला रतलाम को गिरफ्तार किया।
आरोपी थाना ताल के अपराध क्रमांक 239/2026, धारा 8/15, 18, 29 एनडीपीएस एक्ट, 25/27 आर्म्स एक्ट में पिछले 06 माह से फरार चल रहा था। जिसके संबंध में जानकारी मिली कि आरोपी मकनपुरा में परिजन से मिलने आया है। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹10,000 का ईनाम घोषित किया गया था। प्रकरण में आरोपी आमिन खाँ के मेमोरेंडम अनुसार मादक पदार्थ डोडाचूरा और अफीम सप्लाई चैन के अन्य आरोपी चेनसिंह उर्फ कान्हा पिता शंभू सिंह राजपूत उम्र 30 साल निवासी निम्बाखेड़ी थाना ताल एवं उंकारलाल पिता बापूलाल गुर्जर उम्र 53 साल निवासी सकतखेड़ी थाना खाचरौद जिला उज्जैन को भी गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी–
01.आमीन खां पिता रुस्तम खां मेव उम्र 26 साल निवासी मकनपुरा ताल जिला रतलाम
02.चेनसिंह उर्फ कान्हा पिता शंभू सिंह राजपूत उम्र 30 साल निवासी निम्बाखेड़ी थाना ताल जिला रतलाम
03.उंकारलाल पिता बापूलाल गुर्जर उम्र 53 साल निवासी सकतखेड़ी थाना खाचरौद जिला उज्जैन
सराहनीय भूमिका–
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक स्वराज डाबी एवं थाना ताल की पुलिस टीम सउनि विष्णुलाल लौहार, आरक्षक शुभम सिंह, आरक्षक राहुल पाटीदार, आरक्षक बाबूलाल, आरक्षक अंकित काला, आरक्षक आदिल मोहम्मद, आरक्षक रवि चौहान, आरक्षक मनोहर गायरी, आरक्षक सांवरिया पाटीदार, आरक्षक अमर झाला, आरक्षक पवन परमार, महिला आरक्षक लकीराज की सराहनीय भूमिका रही।

रतलाम
मुख्य बाजारों एवं प्रमुख मार्गों का जायजा लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, सुगम यातायात के लिए रूट डायवर्जन एवं पार्किंग प्लान जारी। आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत शहर के मुख्य बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर बढ़ने वाले यातायात दबाव और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा दिनांक 02.11.2026 को शहर की यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मुख्य बाजारों एवं प्रमुख मार्गों का जायजा लेते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में प्रभावी प्रबंधन करने तथा नागरिकों के आवागमन को सुगम बनाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान डीएसपी ट्रैफिक आनंद सोनी, थाना प्रभारी यातायात रक्षित निरीक्षक हेमंत पाटीदार सहित यातायात पुलिस का स्टाफ उपस्थित रहा।
दीपावली पर विशेष यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था लागू–
त्योहारी बाजार में खरीदारी के लिए शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिकों के आने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा विशेष रूट डायवर्जन, नो व्हीकल जोन एवं पार्किंग प्लान तैयार किया गया है। उक्त व्यवस्था दिनांक 11.11.2026 तक प्रभावी रहेगी।
इन मार्गों पर रहेगा रूट डायवर्जन–
त्योहारी बाजार में यातायात दबाव नियंत्रित करने के लिए निम्न मार्गों पर लोडिंग वाहन, चार पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा, मैजिक एवं ई-रिक्शा का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा— गणेश देवरी से डालूमोदी बाजार एवं नोलाईपुरा की ओर।डालूमोदी से गणेश देवरी एवं घास बाजार की ओर। चौमुखी पुल से गणेश देवरी की ओर। घास बाजार से डालूमोदी की ओर।
भारी वाहनों के प्रवेश का समय निर्धारित–
दिनांक 11.11.2026 तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश रात्रि 12 बजे से सुबह 09 बजे तक ही रहेगा। नवकार नमकीन से सुभाषनगर तिराहा, हाट की चौकी एवं आबकारी तिराहा तक सुबह 09 बजे से रात्रि 12 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन प्रवेश एवं पार्किंग की अनुमति नहीं रहेगी।
इन क्षेत्रों में रहेगा नो व्हीकल जोन–
हमदर्द मेडिकल से लक्ष्मीजी का मंदिर, माणकचौक थाना एवं नोलाईपुरा तक। जमनालाल स्वीट्स से माणकचौक चौराहा, साहूबावड़ी, घास बाजार एवं भुट्टा बाजार गली तक।
नागरिकों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल–

यातायात पुलिस द्वारा दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की पार्किंग के लिए निम्न स्थान निर्धारित किए गए हैं माणकचौक थाना के सामने शासकीय हाईस्कूल — माणकचौक के दुकानदारों के वाहन। धनजीबाई का नोहरा — दो पहिया वाहन। ईदगाह के पास सुतारों का वास — दो पहिया एवं चार पहिया वाहन। आजाद चौक (चांदनी चौक) — दो पहिया वाहन। डॉ. देवीसिंह की गली — दो पहिया वाहन। चौड़ावास, रामगढ़ — दो पहिया वाहन। अमृतसागर तालाब के किनारे — दो पहिया एवं चार पहिया वाहन। गौशाला रोड, 60 घर का नोहरा — दो पहिया वाहन। जैन स्कूल — समस्त प्रकार के वाहन। महालक्ष्मी परिसर (पुरानी किरण टॉकीज) — समस्त प्रकार के वाहन। सज्जन मिल — राम मंदिर बाजार में खरीदारी करने वाले नागरिकों के वाहन। पुरानी फूल मंडी — दो पहिया वाहन।
रतलाम पुलिस की नागरिकों से अपील–
रतलाम पुलिस ने नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की है कि दीपावली पर्व के दौरान निर्धारित यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था का पालन कर पुलिस प्रशासन को सहयोग प्रदान करें। असुविधा से बचने के लिए चार पहिया वाहनों को लेकर मुख्य बाजार क्षेत्र में प्रवेश न करें तथा निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करें। यातायात मार्ग अवरुद्ध करने वाले वाहनों पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

नागरिक वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। रतलाम पुलिस दीपावली पर्व के दौरान सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सुरक्षित दीपावली – सतर्क रतलाम।

ये भी पढ़े
रतलाम के थाना सैलाना क्षेत्र में पैदल जा रही 02 बच्चियों को मोटर साईकिल सवार ने मारी टक्कर, गम्भीर रूप से घायल बच्चियों को डायल-112 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल। रतलाम जिले के थाना सैलाना क्षेत्र में श्यामपुर गांव के पास मोटर साईकिल सवार ने एक पैदल जा रही 02 बच्चियों को टक्कर मार दी है, जिसमें दोनों घायल हो गई है और पुलिस सहायता की आवश्यकता है।सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 03-11-2026 को शाम 04:19 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना सैलाना में तैनात डायल-112 (FRV-20 ) वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक किशन मचार एवं पायलट बहादुर नीनामा ने तत्परता से मौके पर पहुँचकर बताया कि पैदल जा रही 02 बच्चियों को मोटर साईकिल सवार ने टक्कर मार दी थी, जिससे दोनों घायल हो गई थी। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल बच्चियों को एफआरव्ही वाहन की मदद से तत्काल शासकीय अस्पताल सरवन में भर्ती कराया, जहाँ घायल बच्चियों का उपचार किया जा रहा है।

रतलाम
जांच हेतु दूध, बिरयानी, मावा बर्फी एवं अन्य खाद्य पदार्थो के नमून लिए// खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री शैलेश कुमार गुप्ता द्वारा रतलाम शहर में नमूना कार्यवाई की गई। इस दौरान देवनारायण डेरी से राजबाग घी एवं दूध का नमूना, गेलड़ा नमकीन भंडार घास बाजार से रतलामी नमकीन एवं ड्राई फ्रूट्स कतली के नमूने, वेज बिरयानी ब्लिस पावरहाउस रोड से बिरयानी का नमूना, सांवरिया मावा भट्टी से मावा के 2 नमूने, सवारिया दूध डेरी से दूध का नमूना एवं दूध पिकअप मालिक मुकेश कुमार जादव से दूध के नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए।

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती प्रीति मंडोरिया की टीम द्वारा मंगलवार को रावटी क्षेत्र में स्थित प्रहलाद राठौर से मावा पेड़ा, राठौर नमकीन एवं मिष्ठान से मावा बर्फी एवं सेव, माँ आशापुरा रेस्टोरेंट से मावा लड्डू एवं सोन पपड़ी के नमूने लिए गए।

लिए गए सभी नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे जाएँगे। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाई की जाएगी।






































