रतलाम
युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल। श्री योगीन्द्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (SYSITS), कॉलेज परिसर, महू-नीमच रोड, धराड़, रतलाम में पहली बार देश की प्रतिष्ठित आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) द्वारा BPS (Business Process Services) पद हेतु ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव का आयोजन शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा। यह आयोजन क्षेत्र के युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनी में करियर बनाने और कॉर्पोरेट जगत में अपने भविष्य को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा। संस्थान के डायरेक्टर डॉ. लोकेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को उद्योग जगत की आवश्यकताओं से जोड़ने और उनके करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संस्थान के वाइस चेयरमैन उमेश शर्मा ने इस पहल को क्षेत्र के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि संस्थान शिक्षा और उद्योग के बीच समन्वय को मजबूत करने तथा विद्यार्थियों के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के कोऑर्डिनेटर प्रो. बलविंदर सिंह गुरुदत्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस भर्ती अभियान के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों को TCS जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में करियर शुरू करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने पात्र विद्यार्थियों से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पंजीकरण कर भर्ती अभियान में भाग लेने की अपील की।
पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता:
इस भर्ती अभियान में BBA, B.Com, BA, BBM, BMS, BAF एवं BBI के वर्ष 2024, 2025 और 2026 के उत्तीर्ण विद्यार्थी; B.Sc. के वर्ष 2024 एवं 2025 के उत्तीर्ण विद्यार्थी (Computer Science एवं IT को छोड़कर); तथा M.A. एवं M.Com के वर्ष 2025 एवं 2026 के उत्तीर्ण विद्यार्थी, कंपनी के निर्धारित पात्रता मानदंडों के अनुसार भाग ले सकते हैं।
पंजीकरण एवं अन्य जानकारी:
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। भर्ती अभियान से संबंधित अन्य जानकारी के लिए जारी किए गए आधिकारिक पोस्टर में दिए गए विवरण एवं QR कोड का उपयोग करें।

रजिस्ट्रेशन लिंक: https://forms.gle/fUpgQCDgs8ovHW7v9
SYSITS का यह प्रयास क्षेत्र के युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों से जोड़ने, रोजगारोन्मुखी अवसरों को बढ़ावा देने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
ये भी पढ़े
अनुविभागीय अधिकारी पल्लवी गौर के मार्गदर्शन मे थाना आलोट पुलिस द्धारा जमानत निरस्ती की कार्यवाही के संबंध में दिनांक 18.07.2026 को थाना आलोट पर मुखबीर सूचना पर स्टेडियम जाने वाला कच्चा रास्ता, रामसिंह दरबार के पास आलोट से आरोपी सोदान सिंह पिता चंदर सिंह बंजारा उम्र 45 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी आलोट के कब्जे से एक सफेद प्लास्टीक की केन में 05 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की जहरिली शराब जप्त कि गयी । आरोपी सोदान सिंह पिता चंदर सिंह बंजारा उम्र 45 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी आलोट को गिरफ्तार किया गया तथा थाना आलोट पर अपराध क्रमांक 379/2026 धारा 49(क) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण में विवेचना के दौरान जप्तशुदा शराब में जांच हेतु एफएसएल कार्यालय रिजनल फोरेंसिक साइंस लेबोरटरी रतलाम भेजी गयी तथा प्रकरण में विवेचना पुर्ण कर चालान तैयार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया । प्रकरण में एफएसएल कार्यालय रतलाम से रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें पाये गये मदिरा (द्रव) मानवीय सेवन हेतु अनुपयुक्त होना लेख की गयी । आरोपी सोदान सिंह पिता चंदर सिंह बंजारा उम्र 45 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी आलोट द्वारा माननीय उच्च न्यायालय इन्दौर में जमानत आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया जिसमें माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ इन्दौर द्वारा जमानत शर्त क्रमांक 09 में लेख किया गया कि यदि एफएसएल रिपोर्ट में शराब में काई जहरीला पदार्थ पाया जाता है तो यह जमानत आदेश इस न्यायालय के समक्ष आगे संदर्भ दिये बिना रद्द कर दिया जाएगा और आवेदक तुरन्त आत्मसमर्पण करेगा । आरोपी सोदान सिंह पिता चंदर सिंह बंजारा उम्र 45 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी आलोट का दिनांक 15.10.2026 को जमानत निरस्ती हेतु प्रतिवेदन तैयार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया । जो माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी सोदान सिंह पिता चंदर सिंह बंजारा उम्र 45 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी आलोट की जमानत निरस्त कर जेल वारंट तैयार किया जो आलोट पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय के आदेश का पालन कर आरोपी को जेल दाखिल किया गया ।
नाम आरोपी – सोदान सिंह पिता चंदर सिंह बंजारा उम्र 45 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी आलोट
सराहनीय भूमिका –उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश पाटीदार, सउनि भारतसिंह सिंगाड, आऱ.1079 रवि पाटीदार, आर 260 सुरेन्द्र सिंह का सराहनीय योगदान रहा है।
रतलाम
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल, अनुविभागीय अधिकारी पल्लवी गौर के मार्गदर्शन मे थाना आलोट पुलिस द्धारा जमीनी विवाद के चलते प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के संबंध में ग्राम खेड़ी मे निवासरत अनावेदक जयंत पिता विनोद राव मराठा उम्र 34 साल निवासी खेड़ी के विरुद्ध थाना आलोट पर अनावेदक के विरुद्ध आवेदन प्राप्त हुआ था जो अनावेदक के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 584/18.05.2026 धारा 126,135(3) बीएनएसएस का तैयार कर कार्यपालिक दण्डाधिकारी महोदय आलोट के समक्ष पेश किया गया जो प्रकरण क्रमांक 490/2026 पर दर्ज किया जाकर अनावेदक के विरुद्ध को दिनांक 21.05.2026 से 20.11.2026 तक 06 माह की अवधि के लिये बाउण्ड ओव्हर कर 10,000 रुपये के बंध पत्र निष्पादित दिनांक 21.05.2026 को किया गया था। जयंत राव मराठा के द्वारा बाऊण्ड ओवर अवधि के दौरान अपराध क्रमांक 443/24.08.2026 धारा 296(बी),351(2),3(5) बीएनएस तथा अपराध क्रमांक 493/17.09.2026 धारा 115(2),296(बी),351(2) बीएनएस, 3(1)द,ध,3(2)Va एससी एसटी का कारित किया गया । बाउंड ओवर का उलंघन करने पर अनावेदक के विरुद्ध दिनांक 21.09.2026 को इस्तागासा क्रमांक 02/21.09.2026 धारा 141 बीएनएसएस का बनाकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुभाग आलोट जिला रतलाम के समक्ष प्रकरण क्रमांक 04/21.09.2026 पर पेश किया गया । समय समय पर आलोट पुलिस द्वारा नोटिस तामिल किए गए । जो माननीय श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी महोदय राजस्व अनुभाग आलोट जिला रतलाम द्वारा किए गए बाउंड ओवर का उलंघन करने पर अनावेदक से दिनांक 16.10.2026 को 10000 रुपए का जुर्माना वसूला गया ।
सराहनीय भूमिका – उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी योगेश पाटीदार, उनि मोहन भाटी, 260 सुरेन्द्र सिंह, आर 710 लोकेन्द्र का सराहनीय योगदान रहा है।
रतलाम
कपास और मक्का की फसल के बीच अवैध रूप से उगा रखे थे गांजे के पौधे। 880 हरे पौधे, कुल वजन 280.65 किलोग्राम, अनुमानित कीमत ₹28.06 लाख; एक आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज।रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती, तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर राकेश पंद्रो के तथा एसडीओपी रतलाम ग्रामीण किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शिवगढ़ निरीक्षक लिलियन मालवीय के नेतृत्व में पुलिस ने ग्राम गुंजा में दबिश देकर अवैध रूप से उगाए जा रहे गांजे के 880 हरे पौधे, कुल वजन 280.65 किलोग्राम, अनुमानित कीमत ₹28,06,500 जब्त किए हैं। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
घटना का विवरण–दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को थाना शिवगढ़ पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गुंजा निवासी वीरू पिता शम्भु पारगी ने अपने खेत में अवैध रूप से गांजे के पौधे उगा रखे हैं।सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी शिवगढ़ निरीक्षक लिलियन मालवीय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और खेत में दबिश दी। इस दौरान खेत में एक व्यक्ति काम करता दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने पंचों एवं हमराह बल की सहायता से उक्त व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में उसकी पहचान वीरू पिता शम्भु पारगी, उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम गुंजा, थाना शिवगढ़, जिला रतलाम के रूप में हुई।पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे वाले खेत की तलाशी लेने पर कपास एवं मक्का की फसल के बीच अलग-अलग स्थानों पर गांजे जैसे हरे पौधे उगे हुए मिले। पुलिस ने पंचों की उपस्थिति में पौधों की पहचान एवं गिनती की। कार्रवाई के दौरान गांजे के कुल 880 हरे पौधे, जिनका कुल वजन 280.65 किलोग्राम पाया गया, जब्त किए गए। जब्त पौधों की अनुमानित कीमत ₹28,06,500 (अट्ठाईस लाख छह हजार पांच सौ रुपये) आंकी गई है।
NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज, विवेचना जारी– पुलिस द्वारा आरोपी वीरू पारगी के विरुद्ध धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मामले में गांजे की अवैध खेती से संबंधित अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।
रतलाम पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती, तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई का उद्देश्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना तथा युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने के प्रयासों को प्रभावी बनाना है।
जब्त मशरूका–
गांजे के 880 हरे पौधे कुल वजन: 280.65 किलोग्राम।अनुमानित कीमत: ₹28,06,500।
सराहनीय भूमिका–उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवगढ़ निरीक्षक लिलियन मालवीय, उपनिरीक्षक प्रतापसिंह भदोरिया, उपनिरीक्षक अजमेरसिंह भुरिया, उपनिरीक्षक ईशाक मोहम्मद खान, प्रधान आरक्षक 334 रघुवीरसिंह शक्तावत, प्रधान आरक्षक 81 जितेन्द्रपालसिंह राठौर, आरक्षक 670 मनीष खराड़ी, आरक्षक सचिन पाटीदार, आरक्षक विकास जादौन एवं महिला आरक्षक 694 रंजिता मोदी की सराहनीय भूमिका रही।

रतलाम पुलिस — अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सतत कार्रवाई, नशामुक्त समाज की दिशा में दृढ़ प्रयास।
रतलाम
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा करमदी स्थित नवीश फूड नमकीन क्लस्टर में निरीक्षण कर जादूगर नमकीन एवं टू मच पापा फ्राइम्स के नमूने लिए गए।योगेश बालाजी फूड प्रोडक्ट से रिफाइंड पाम ऑयल नमकीन गठिया एवं साबूदाना नमकीन के नमूने लिए गए। स्वच्छता संबंधी कमियों पर फर्म को धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया जाएगा।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति मंडोरिया ने शिवगढ़ एवं सैलाना में प्रतिष्ठानों से बेसन, बूंदी, ऑरेंज कैंडी, दाल एवं सोयाबीन ऑयल के नमूने लिए। सभी नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे जाएंगे। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रतलाम
श्रम प्रहरी बनकर अपंजीकृत कारखानों और संस्थानों की सूचना दें नागरिक। श्रम विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर तथा हेल्पलाइन न. 18002338888 पर दे सकते सूचना। श्रम पदाधिकारी जिला रतलाम ने बताया कि श्रम प्रहरी, श्रम विभाग की एक पहल है जिसके तहत कोई भी जागरूक नागरिक अपने आसपास के अपंजीकृत कारखानों, संस्थानों या निर्माण कार्यों की सूचना श्रम विभाग के पोर्टल अथवा टोल-फ्री श्रमिक हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करा सकता है।
इस पहल का उद्देश्य श्रमिकों की सुरक्षा बढ़ाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। श्रम प्रहरी कोई सरकारी पद नहीं, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी है। जिसके माध्यम से हर नागरिक, श्रमिक सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं श्रम कानूनों के पालन करवाने में मददगार बन सकता है। यदि आप अपने आसपास किसी ऐसे कारखाने या व्यावसायिक प्रतिष्ठान को देखते हैं। जो पंजीकृत नहीं है, तो आप श्रम प्रहरी के रूप में इसकी सूचना श्रम विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर https://factory.mponline.gov.in/Portal/Services/FactoryReg/UnregisteredFactory/ReportUnregisteredFactory.aspx अथवा टोल-फ्री श्रमिक हेल्पलाइन नंबर 1800-233-8888 पर कॉल करके दे सकते हैं।
रतलाम
रतलाम जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना रावटी पुलिस ने ग्राम आकड़िया में हुई घटना में युवक की मृत्यु के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी गलिया पिता नागू कटारा, निवासी ग्राम सिंगत मऊड़ा, थाना रावटी, जिला रतलाम को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम देवला के जंगल में घेराबंदी कर अभिरक्षा में लिया। घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को थाना रावटी पुलिस को एक युवक की मृत्यु की सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ ग्राम आकड़िया पहुंचे, जहां फरियादी भीमजी पिता बाबरिया गामड़, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम आकड़िया ने रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादी के अनुसार, दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को उनके भाई गोवर्धन के घर पर मोसर का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें परिवार के रिश्तेदार शामिल हुए थे। कार्यक्रम में फरियादी का दामाद गलिया कटारा भी आया था। फरियादी के कथनानुसार, कार्यक्रम के दौरान गलिया कटारा अपनी पत्नी सपना के साथ मारपीट कर रहा था। जब फरियादी ने इसका विरोध करते हुए उससे मारपीट करने का कारण पूछा, तो आरोपी ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए फरियादी के साथ भी मारपीट की। इसी दौरान फरियादी का पुत्र पप्पू गामड़ बीच-बचाव करने पहुंचा। आरोप है कि आरोपी ने पप्पू को जान से मारने की नीयत से उसके गुप्तांग पर लात मार दी, जिससे वह गिरकर बेहोश हो गया। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। फरियादी के अनुसार, पप्पू गामड़ का अस्पताल में उपचार चल रहा था। दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को उसकी स्थिति ठीक लगने पर परिजन उसे अस्पताल से घर ले आए। उसी रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मृत्यु हो गई। फरियादी ने आरोप लगाया कि आरोपी द्वारा मारपीट के दौरान पहुंचाई गई चोटों के कारण ही पप्पू की मृत्यु हुई। शिकायत के आधार पर थाना रावटी में अपराध क्रमांक 697/2026, धारा 296(ए), 115(2), 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश पंद्रो एवं एसडीओपी सैलाना लेखराज मीणा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रावटी निरीक्षक मनीष डावर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी गलिया पिता नागू कटारा, निवासी ग्राम सिंगत, की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम देवला के जंगल में दबिश दी तथा घेराबंदी कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया। प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई एवं विवेचना की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी–
गलिया पिता नागू कटारा निवासी ग्राम सिंगत मऊड़ा, थाना रावटी, जिला रतलाम।
सराहनीय भूमिका–
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी रावटी निरीक्षक मनीष डावर, प्रधान आरक्षक जगदीश डाबे, प्रधान आरक्षक आतीश धानक, प्रधान आरक्षक महेश ठाकरे, आरक्षक अवधेश परमार एवं आरक्षक बहादुर डांगी की सराहनीय भूमिका रही।
रतलाम पुलिस — गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध।


































