रतलाम
ऑपरेशन क्लीन के तहत थाना रावटी पुलिस की कार्रवाई/पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन में जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन के तहत थाना रावटी पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित प्रकरण में लगभग 08 माह से फरार चल रहे ₹5,000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। फरवरी 2026 में आरोपी मोहन पिता जालू भूरिया, निवासी धोलावाड़ नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर ले गया था। इस संबंध में थाना रावटी पर अपराध क्रमांक 111/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान अप्रैल 2026 में नाबालिग पीड़िता को दस्तयाब किया गया। पीड़िता द्वारा आरोपी पर यौन दुष्कर्म करने के आरोप बताए जाने के बाद प्रकरण में संबंधित वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹5,000 का इनाम घोषित किया गया था।पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर राकेश पंद्रो एवं एसडीओपी सैलाना लेखराज मीणा के मार्गदर्शन में फरार आरोपी की तलाश एवं गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी मोहन पिता जालू भूरिया, निवासी धोलावाड़ को गिरफ्तार किया गया।
सराहनीय भूमिका– आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी रावटी श्री मनीष डावर, उप निरीक्षक श्री मोहम्मद इरफान खान, प्रधान आरक्षक श्री जगदीश दाबे एवं आरक्षक श्री बहादुर डांगी की सराहनीय भूमिका रही।
दिल्ली/ गृह मंत्रालय भारत सरकार
पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो द्वारा गृह मंत्रालय, भारत सरकार के विभिन्न प्रभागों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, केंद्रीय पुलिस संगठनों एवं पुलिस के अच्छे कार्यों का जन-जन तक प्रचार-प्रसार करने के लिए द्विभाषी पाक्षिक पत्रिका “सजग भारत”/”Vigilant India” का प्रकाशन किया जा रहा है। सजग भारत/Vigilant India एक पाक्षिक (Forthnightly) प्रकाशन है, जिसके नवीनतम अंक की सॉफ्ट प्रति (Soft Copy) आपको प्रेषित की जा रही है। पाठकों से अनुरोध है कि पत्रिका को और अधिक उपयोगी एवं सार्थक बनाने हेतु आप अपने सुझाव और प्रतिक्रियाएं sajag-bharat@bprd.nic.in पर भेज सकते हैं।

ये भी पढ़े
दो आदतन मादक पदार्थ तस्कर PIT-NDPS एक्ट के तहत निरुद्ध, एक वर्ष तक केंद्रीय जेल इंदौर में रहेंगे/रतलाम जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं नशे के अवैध कारोबार में लगातार संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण श्री विवेक कुमार लाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर श्री राकेश पंद्रो के मार्गदर्शन में मादक पदार्थों की तस्करी में लगातार संलिप्त दो आदतन अपराधियों के विरुद्ध स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम, 1988 (PIT-NDPS) की धारा 3(1) के अंतर्गत निरोधात्मक कार्रवाई के प्रस्ताव तैयार कर भेजे गए थे। प्रस्तुत प्रतिवेदनों के परीक्षण के पश्चात आयुक्त, उज्जैन संभाग द्वारा दिनांक 21.10.2026 को दोनों आरोपियों के विरुद्ध निरोध आदेश जारी किए गए। आदेश जारी होने के बाद संबंधित थाना पुलिस टीमों द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर निरोधात्मक कार्रवाई की गई। जमानत पर रहने के बावजूद मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्तता–पुलिस द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदनो तैयार कर भेजे गए थे। दोनों आरोपी जमानत पर रहने के दौरान भी मादक पदार्थों के संग्रहण, परिवहन एवं क्रय-विक्रय में लगातार संलिप्त रहे। उनके विरुद्ध दर्ज प्रकरणों एवं गतिविधियों के आधार पर भविष्य में भी मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त रहने से युवाओं के नशे की गिरफ्त में आने तथा सामाजिक व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए कठोर निरोधात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा गया जिस पर सक्षम न्यायालय द्वारा दोनों के विरुद्ध निरोधात्मक आदेश जारी किए गए।
निरुद्ध किए गए आरोपियों का विवरण–
1. सुफियान पिता मो. रफीक खान, उम्र 33 वर्ष निवासी बजरंग नगर, थाना स्टेशन रोड, रतलाम।
आपराधिक रिकॉर्ड–आरोपी गांजा एवं एमडी ड्रग्स के अवैध संग्रहण एवं परिवहन से संबंधित गतिविधियों में संलिप्त रहा है। वर्ष 2024 से 2026 के बीच थाना औद्योगिक क्षेत्र एवं पुलिस थाना स्टेशन रोड क्षेत्र में उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20, 8/27, 22 एवं 29 के अंतर्गत 04 प्रकरण दर्ज हैं।
2.आजाद खान पिता बुगदाद खान, उम्र 52 वर्ष निवासी परवलिया, थाना रिंगनोद, जिला रतलाम।
आपराधिक रिकॉर्ड–आरोपी एमडीएमए (स्मैक) के संग्रहण एवं परिवहन से संबंधित अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहा है।वर्ष 2023 से 2026 के बीच थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा एवं थाना जावरा शहर में उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21, 8/22 एवं 29 के अंतर्गत 03 प्रकरण दर्ज हैं, जो माननीय न्यायालय में विचाराधीन हैं। आयुक्त, उज्जैन संभाग द्वारा निरोध आदेश जारी– सक्षम न्यायालय द्वारा दिनांक 21.10.2026 को दोनों आरोपियों के विरुद्ध निरोध आदेश पारित किए गए हैं। आदेशानुसार दोनों आरोपियों को एक वर्ष की अवधि के लिए उन्हें केंद्रीय जेल, इंदौर में रखा जाएगा।
सराहनीय भूमिका–थाना प्रभारी स्टेशन रोड निरीक्षक मुनेंद्र गौतम, उप निरी युनुस खान, सउनि बबलू डागा, प्र आर अलेक्जेंडर, प्र आर विजय निनामा, आर विकास पालीवाल आरोपी आजाद खान की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक जितेन्द्रपाल सिंह जादौन, उनि शिवेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी ढोढर, प्रआर राधेश्याम, आर नरेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही । नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध रतलाम पुलिस की सख्त नीति–रतलाम पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। आदतन तस्करों, उनके सहयोगियों एवं नशे के अवैध नेटवर्क पर निगरानी रखते हुए नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील– रतलाम पुलिस आमजन से अपील करती है कि मादक पदार्थों की बिक्री, संग्रहण या तस्करी से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी अपने नजदीकी पुलिस थाने अथवा पुलिस अधीक्षक कार्यालय को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
रतलाम पुलिस — नशामुक्त समाज एवं सुरक्षित भविष्य के लिए प्रतिबद्ध।
रतलाम
नकली सोने के आभूषण असली बताकर इंदौर के व्यापारी से ₹40 लाख की ठगी करने की वारदात का आरोपी मानसिंह ने पूछताछ में किया खुलासा/ थाना माणकचौक रतलाम पुलिस द्वारा नकली सोने-चांदी के आभूषण असली बताकर व्यापारियों एवं आमजन से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 06 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से मुख्य आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर अन्य संभावित वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इसी क्रम में पूछताछ के दौरान आरोपी मानसिंह द्वारा अपने दो अन्य साथियों के साथ इंदौर में भी नकली सोने के आभूषण असली बताकर एक व्यापारी से ₹40 लाख की ठगी करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। उक्त वारदात के संबंध में फरियादी द्वारा इंदौर के थाना लसुड़िया पर ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इंदौर में इस प्रकार दिया ठगी की वारदात को अंजाम–इंदौर के एक व्यापारी फरियादी की दिनांक 22.09.2023 को व्यापार के सिलसिले बैंक जाने के दौरान उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई। उस व्यक्ति ने सोने के आभूषण बेचने की बात कही। शुरुआत में फरियादी ने उसकी बात पर विश्वास नहीं किया, लेकिन बाद में फोन पर संपर्क कर उसे अपनी मां एवं मामा से भी बात करवाई। उन्होंने इलाज कराने तथा बेटी की शादी के लिए आभूषण बेचने की बात कही। फरियादी को बुलाकर एक सोने का लॉकेट दिया गया, जिसे जांच कराने पर असली पाया गया। इसके बाद फरियादी का आरोपियों पर विश्वास बढ़ गया और उनके बीच आभूषणों के सौदे को लेकर बातचीत होने लगी। आरोपी ने फरियादी को बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहे पर बुलाया। वहां से फरियादी अपने भाई के साथ कार में आरोपियों को लेकर अपने कार्यालय पहुंचा। आरोपियों ने वहां करीब चार किलोग्राम सोने के आभूषण होने की बात कही तथा उनकी कीमत 70 से 80 लाख रुपये बताई। फरियादी के अनुसार, सौदे के दौरान आरोपियों ने तत्काल उपलब्ध राशि देने और शेष रकम बाद में देने की बात कही। इस पर फरियादी अपने घर से 40 लाख रुपये लेकर कार्यालय पहुंचा। इसके बाद आरोपियों के साथ बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहे तक गया, जहां आरोपियों ने रुपये का बैग लेकर आभूषणों की थैली फरियादी को दे दी और वहां से चले गए। घर पहुंचकर थैली की जांच करने पर फरियादी को उसमें असली सोने के आभूषणों के स्थान पर नकली लॉकेट मिले। फरियादी ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने असली सोने के आभूषण दिखाकर उसके साथ धोखाधड़ी की तथा ₹40 लाख लेकर नकली लॉकेट थमा दिए।
अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी –
रतलाम के थाना माणकचौक में नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने के प्रकरण में गिरफ्तार अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्यों से पुलिस द्वारा अन्य संभावित वारदातों एवं गिरोह की गतिविधियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
रतलाम पुलिस की अपील–रतलाम पुलिस आमजन एवं व्यापारियों से अपील करती है कि सोने-चांदी के आभूषण खरीदते समय उनकी प्रामाणिकता की जांच अवश्य करें। अनजान व्यक्तियों द्वारा असामान्य रूप से कम कीमत पर सोना-चांदी बेचने की पेशकश किए जाने पर सतर्क रहें तथा किसी भी प्रकार की ठगी की आशंका होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
रतलाम पुलिस — अंतरराज्यीय ठगी के नेटवर्क पर कार्रवाई एवं आमजन के विश्वास की रक्षा हेतु प्रतिबद्ध।
रतलाम
28 अक्टूबर को खुलेगी उच्चतम बिड़/ विकास प्राधिकरण के प्रभारी अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि विकास प्राधिकरण द्वारा सैलाना रोड़ स्थित मेडीकल कालेज के समीप ग्राम बंजली में विभिन्न श्रेणीयों के 07 आवासीय भूखण्ड, एक व्यावसायिक भूखण्ड, एक अर्पाटमेंट भूखण्ड़ तथा ग्राम करमदी रोड़ स्थित सांदिपनी स्कूल के सामने माँ कालिका विहार में 50 आवासीय भूखण्ड़ उपयोग के लिये एमपी ऑनलाईन के माध्यम से उच्चतम बीड़ आमंत्रित कर विक्रय किये जा रहे है। जिसकी अंतिम तिथि 24 अक्टूबर 2026 है। तथा प्राप्त उच्चतम बिड़ को 28 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11.30 बजे प्राधिकरण कार्यालय में खोली जाएगी। माँ कालिका विहार में भूखण्ड की शासकीय दर राशि 1859 रूपये प्रति वर्गफीट तथा श्री परशुराम विहार में भूखण्ड़ की शासकीय दर राशि 2881 रूपये प्रति वर्गफीट निर्धारित है। हितग्राहीयों को निर्धारित दर से अधिक की दर भूखण्ड़ हेतु डालना रहेंगी। भूखण्ड़ों से संबंधित समस्त जानकारी तथा बोली प्रपत्र एम०पी० ऑनलाईन की वेबसाइट vikaspradhikaran.mponline.gov.in पर उपलब्ध है।
ये भी पढ़े
औद्योगिक लीडर्स से स्थानीय स्तर पर नव-उद्यमियों को मार्गदर्शन देने का आहवान/ विकसित भारत उद्योग व्यापार सम्मेलन में मंत्री श्री काश्यप ने की सहभागिता/
रतलाम / भोपाल
एमएसएमई मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। यहां औद्योगिक क्षेत्र ही नहीं बल्कि निवेश की संभावना वाले सभी क्षेत्रों को विकसित करने के साथ ही प्रोत्साहन देने का काम किया जा रहा है। मध्यप्रदेश का औद्योगिक वातावरण तेजी से बदल रहा है। हम प्रदेश में उद्योग अनुकूल वातावरण बनाने में सफल रहे है और इसमें एमएसएमई क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का भी बड़ा योगदान रहा है।

मंत्री श्री काश्यप गुरूवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में फेडरेशन ऑफ एम.पी. चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंण्डस्ट्री के विकसित भारत उद्योग व्यापार सम्मेलन का दीप प्रज्जविलित कर शुभारंभ करने के बाद औद्योगिक संगठनों और उद्यमियों को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में मध्यप्रदेश के अलावा अन्य राज्यों और विदेशी प्रतिनिधि मंडलों से भी हिस्सा लिया। उन्होंने आहवान किया कि वे औद्योगिक लीडर स्थानीय स्तर पर प्रकोष्ठ गठित कर नव उद्यमियों का मार्गदर्शन करें।

राज्य शासन की सब्सिडी योजना का उल्लेख करते हुए श्री मंत्री काश्यप ने कहा कि किसी भी उद्योग के लिए प्रारंभिक दो वर्ष बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इसी समय उन्हें सहायता की जरूरत होती है। सहायता नहीं मिलने पर उद्योग लड़खड़ा जाते हैं। इसी को दृष्टिगत हमने प्रोत्साहन दिया और मध्यप्रदेश में मई 2026 तक के सभी प्रकरणों की सब्सिडी वितरित कर दी है। इसका उद्योग जगत में अच्छा प्रभाव हुआ है। एमएसएमई मंत्री श्री काश्यप ने ग्वालियर के टेलीकॉम बावई मोहासा का गैर परम्परागत ऊर्जा संयंत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में सभी तरह के उद्योगों के लिए दरवाजे खुले हैं। उन्होंने आलीराजपुर में स्थापित हो रहे रोबोटिक कटिंग प्लांट का उल्लेख करते हुए कहा कि इस पिछड़े क्षेत्र में 40-45 फेब्रिकेटर्स है, जो अलमारी, फर्नीचर, पलंग बनाने का काम करते हैं, उन्हें इंदौर अथवा दाहौद से सीट लाना पड़ता है परंतु अब इस प्लांट के लगने से आलीराजपुर में ही कटी हुई सीट उपलब्ध होंगी। धार में आलू चिप्स बनाने का बड़ा काम होता है। इसके कारण वहां प्रदूषण की बड़ी समस्या है। इसे दूर करने के लिए बड़ा ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जा रहा है। मंत्री श्री काश्यप ने सम्मेलन में दूर-दराज क्षेत्रों से आए उद्यमियों से करीब 1:30 घंटे तक वन-टू-वन बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और उनके समाधान बताए। प्रारंभ में फेडरेशन के चेयरमेन हिमांशु खरे ने स्वागत भाषण दिया। उनके अलावा सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन श्री स्वतंत्र कुमार सिंह और एमएसएमई के सचिव श्री जॉन किंग्सले ने संबोधित कर उद्यमियों को हर तरह की सहायता का भरोसा दिलाया।


































