रतलाम/आलोट
पुलिस थाना ताल की बड़ी कार्यवाही/ चोरी की मोटरसाईकिल से अवैध जहरीली शराब तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार। शातिर वाहन चोर गैंग से 06 मोटर साईकिले बरामद, कुल 17 वाहन चोरी की वारदाते भी कबुली। पुलिस टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 11.10.2026 को अवैध जहरीली कच्ची शराब तस्करी करते दो आरोपी हरपाल पिता धारिया कंजर एवं अर्जुन पिता लखन कंजर को गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से 10 लीटर अवैध जहरीली कच्ची शराब एवं एक हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाईकिल जप्त की गई । जिसपर थाना ताल पर अपराध क्रमांक 541/2026 धारा 49ए म.प्र. आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया ।
दोनो आरोपीयों ने पूछताछ पर जप्त मोटरसाईकिल को ग्राम भाटखेड़ा से चोरी करना बताया जिसके संबंध में थाना कालूखेड़ा में अपराध क्रमांक 210/2026 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत पंजीबद्ध होना पाया गया । जिसके आधार पर दोनो आरोपीयों से अन्य वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ की गई जिसपर आरोपीयान हरपाल एवं अर्जुन कंजर ने अन्य साथी लखन पिता हरीलाल कंजर के साथ मिलकर कुल 16 मोटरसाईकिल चोरी एवं 01 लोडिंग वाहन छोटा हाथी की चोरी की वारदाते कबुल की । गैंग के अन्य आरोपी लखन पिता हरीलाल कंजर को भी गिरफ्तार किया गया । प्रकरण में तीनों आरोपीयों से चोरी की कुल 06 मोटरसाईकिले कीमती 5,00,000 रुपये की जप्त की गई ।
नाम गिरफ्तार आरोपी–
01.. हरपाल पिता धारिया जाति कंजर उम्र 20 साल निवासी टोकड़ा थाना उन्हेल नागेश्वर जिला झालावाड़ (राज.) 02.. अर्जुन पिता लखन जाति कंजर उम्र 19 साल निवासी टोकड़ा थाना उन्हेल नागेश्वर जिला झालावाड़ (राज.) 03.. लखन पिता हरीलाल जाति कंजर उम्र 22 साल निवासी टोकड़ा थाना उन्हेल नागेश्वर जिला झालावाड़ (राज.)
जप्त मोटरसाईकिले –
01.. मो.सा. HF डिलक्स MP43ZD4234 (थाना कालूखेड़ा अपराध क्रमांक 210/2026)
02.. मो.सा. HF डिलक्स MP13FS3119
03.. मो.सा. हीरो स्प्लेंडर बिना रजि. नंबर (चैसिस-MBLHAW129M4A16699, इंजिन-HA11EDM4A04286)
04.. मो.सा. होण्डा शाईन बिना रजि. नंबर (चैसिस-ME4JC734LH8012018 इंजिन-JC3E81022566)
05.. मो.सा. स्प्लेंडर प्लस काले रंग की बिना रजि. नंबर (इंजिन-चैसिस नंबर घिसे हुए)
06.. मो.सा. स्प्लेंडर प्लस काले रंग की बिना रजि. नंबर (इंजिन-चैसिस नंबर घिसे हुए)
अन्य अपराधिक वारदाते कबुली–
01.. थाना ताल अपराध क्रमांक 511/2026 धारा 303(2) बीएनएस में होण्डा शाईन चोरी 02.. थाना आलोट अपराध क्रमांक 429/2026 धारा 303(2) बीएनएस में एचएफ डिलक्स चोरी, 03.. थाना नामली अपराध क्रमांक 137/2026 धारा 303(2) बीएनएस में होण्डा शाईन चोरी 04.. थाना नामली अपराध क्रमांक 298/2026 धारा 303(2) बीएनएस में महिन्द्रा लोडिंग(छोटा हाथी) चोरी 05.. थाना नामली अपराध क्रमांक 446/2026 धारा 303(2) बीएनएस में बजाज प्लेटिना चोरी 06.. थाना IA जावरा अपराध क्रमांक 441/2026 धारा 303(2) बीएनएस में सुपर स्प्लेंडर व स्प्लेंडर प्लस चोरी 07.. थाना IA जावरा अपराध क्रमांक 448/2026 धारा 303(2) बीएनएस में होण्डा शाईन चोरी 08.. थाना IA जावरा अपराध क्रमांक 449/2026 धारा 303(2) बीएनएस में होण्डा शाईन चोरी 09.. थाना सैलाना अपराध क्रमांक 132/2026 धारा 303(2) बीएनएस में दो सुपर स्प्लेंडर चोरी
सराहनीय योगदान – उक्त कार्यवाही में निरी. स्वराज डाबी, निरी. योगेश पाटीदार, निरी. पतिराम डावरे, उनि कांतिलाल सोनार्थी एवं थाना ताल से आर. बाबुलाल मालवीय, आर. आदिल मोहम्मद, आर. अंकित काला, आर. नितिन सक्सेना, थाना आलोट से प्र.आर. राहुल राठौर, आर. दीपक पाटीदार, आर. अभिनंदन जगावत, आर. सुनील चुनारा, थाना बरखेड़ा कलां से आर. ओमप्रकाश गुर्जर, एसडीओपी कार्यालय आलोट से प्र.आर. धर्मेन्द्र, आर. राजेश चौधरी, एसडीओपी कार्यालय जावरा ग्रामीण से आर. महेन्द्र धाकड़, आऱ. चैनसिंह एवं चौकी खारवा कलां से आर. निलेश शर्मा, आर. देवेन्द्र कायस्थ, आर. हरिशंकर का सराहनीय योगदान रहा ।
ये भी पढ़े
रतलाम जिले के आलोट में पुलिस थाना आलोट की डायल 112 टीम ने तत्परता दिखाते हुए बस स्टैंड पर मिले करीब 08-09 वर्ष के बालक को उसके परिजनों से मिलाया। 10 अक्टूबर 2026 को डायल 112 सूचना प्राप्त हुई कि आलोट बस स्टैंड पर लगभग 8-9 वर्ष का बालक घुम रहा है और अपने परिजनो की तलाश कर रहा है उक्त जानकारी के अनुसार मौके पर पहुंचकर बालक से पुछताछ की गई जो कुछ बताने की स्थिति मे नही होने से थाने पर लाया गया एवं बाद मे परजनो की तलाश की गई जो पता चला कि बालक क्षेत्र में ऊंट चराने के लिए आए रेबारी समुदाय के डेरों मे भटककर बस स्टेण्ड आलोट तक आया है। बाद बालक के परिजनों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्र में खोजबीन की जो परिजन माधु पिता हरजी रेबारी उम्र 60 साल निवासी भगवानपुरा थाना राणी जिला पाली राजस्थान व वक्ता पिता जांपा जी रेबारी उम्र 56 साल निवासी सदर द्धारा बालक की पहचान कील पिता पोपट रेबारी उम्र 09 साल निवासी दाणी जोगीवाड कोटडा उदयपुर राजस्थान के रुप मे करी बाद तस्दीक बालक को परिजनो के सुपुर्द किया गया।

इस सराहनीय कार्यवाही में डायल 112 पर लगे आरक्षक 1181 नरेंद्र चिल्लोद व पायलेट बद्रीलाल चौधरी व थाना स्टाप की सराहनीय भूमिका रही।



































