रतलाम/जावरा
भगवा ग्रुप के सदस्यों ने SDM कार्यालय जावरा पहुंचकर अनुविभागीय अधिकारी कृष्णपाल सिंह बघेल को मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि बडावदा नगर पंचायत में, बडावदा और सेतूरी सीमा पर स्थित मगरे में कुछ लोगों द्वारा बिना अनुमति के अवैध खनन किया जा रहा है। आरोप है कि रोड बनाने वाली कंपनी से अनुबंध कर, अधिकारियों की मिलीभगत से बिना रजिस्ट्रेशन, बिना रॉयल्टी के मोहर्रम और गिट्टी का खनन चालू कर दिया गया है। इससे शासन को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।
भगवा ग्रुप की मांग है कि अवैध खनन तुरंत रोका जाए, दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो, कंपनी की लीज निरस्त की जाए और मिलीभगत करने वाले अधिकारियों पर भी सख्त कार्रवाई हो। चेतावनी दी गई है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो स्थानीय किसानों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।


































