रतलाम
शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा सागर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्थित महादेव और अम्बे माता जी मंदिर पर भंडारे एवं महा प्रसादी का भव्य आयोजन रखा गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही पंडित जी और समिति के कार्यकर्ता भंडारे की व्यवस्था में जुट गए थे। शाम 6 बजे से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी का आनंद उठाया और महादेव व अम्बे माता जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के पुजारी गर्वित जी ने बताया कि पिछले 6 साल से मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है और हर साल की तरह इस साल भी शरद पूर्णिमा पर यहाँ भंडारे का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि रतलाम के श्रद्धालु ही नहीं, बल्कि आसपास के गांवों से भी लोग हर साल यहाँ भोजन प्रसादी ग्रहण करने के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं में इसको लेकर बहुत आस्था है। आयोजन को सफल बनाने के लिए मंदिर समिति और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की। भंडारे में प्रसादी के रूप में खीर, पूड़ी, सब्जी सहित अन्य पकवान बनाए गए थे, जिसका सभी श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। कहा गया है कि आगे भी इसी तरह धार्मिक आयोजन होते रहेंगे और श्रद्धालुओं की सेवा जारी रहेगी।

रतलाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 139वीं कड़ी का प्रसारण जिला भाजपा कार्यालय रतलाम में हुआ । इसे केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में श्रवण किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के ‘मन की बात’ के प्रसारण को सुना और देखा। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, जिला उपाध्यक्ष अनीता कटारिया, जिला सह मीडिया प्रभारी नीलेश बाफना, मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पंवार एवं मयूर पुरोहित, आई टी सोशल मीडिया संयोजक नीलेश राव, मंडल महामंत्री विवेक शर्मा एवं आकाश खड़के सहित नितिन लोढ़ा, अशोक यादव, करण वशिष्ठ सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भोपाल
वित्तीय अनियमितताओं पर कार्रवाई में लगभग 135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी शामिल हैं। अब तक 7 अधिकारी बर्खास्त, लगभग ₹3–4 करोड़ की वसूली और 80 से अधिक ठेकेदारों व सप्लायर्स पर कार्रवाई की गई है।
तकनीक और AI से निगरानी जारी है। सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है—जनता के पैसे का पारदर्शी उपयोग और नागरिकों तक उसका पूरा लाभ। श्री संजय दुबे, ACS, नगरीय प्रशासन विभाग।



































