रतलाम/जावरा
चमत्कारिक श्री महालक्ष्मी मंदिर व श्री त्रिमूर्ति हनुमान पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, 10 हजार से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन। रतलाम जिले के जावरा में दीपोत्सव के पावन पर्व पर डॉ. कैलाश नाथ काटजू कृषि उपज लहसुन मंडी स्थित चमत्कारिक श्री महालक्ष्मी मंदिर व बोड़िया कुआं स्थित श्री त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर आस्था व दर्शन लाभ का प्रमुख केंद्र बने रहे। घर-घर लक्ष्मी जी की पूजा-अर्चना के बाद शाम 6:00 बजे से लेकर रात्रि 2:00 बजे तक दोनों ही स्थानों पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई। इस दौरान 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने सपरिवार दर्शन लाभ प्राप्त किए। श्री महालक्ष्मी मंदिर के पुजारी गोपाल कृष्ण ठाकुर एवं भजन गायक तुषार ठाकुर ने बताया कि श्री महालक्ष्मी मंदिर वर्ष 1995 से आस्था का केंद्र बना हुआ है। मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं की इतनी आस्था है कि लक्ष्मी जी के दर्शन के लिए सपरिवार भारी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। तुषार ठाकुर ने बताया कि इस बार एक परिवार इंदौर से चलकर सुबह 4 बजे दर्शन के लिए आया था। मान्यता है कि दीपोत्सव की पूजा-अर्चना के बाद श्री महालक्ष्मी जी के दर्शन से साल भर तक अनंत खुशी और धन-धान्य में वृद्धि का एहसास होता है।
भारत न्यूज लाइव 24 के लिए रतलाम जिला संवाददाता जगदीश राठौर की रिपोर्ट।
ये भी पढ़े
एक मोटर जब्त, तीन मोटरों की केबल काटकर की गई कार्रवाई/ खेतलपुर नाले से सिंचाई के लिए किसानों द्वारा लगाई गई मोटरों के संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई।

प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख श्रीमती सविता राठौर ने बताया कि खेतलपुर नाले पर सिंचाई के लिए लगाई गई चार मोटरों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई के दौरान एक मोटर जब्त की गई, शेष तीन मोटरों की केबल काटी गई। उक्त कार्रवाई विद्युत विभाग के सहयोग से संपन्न की गई। 







































