रतलाम
दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस के साथ होते ही डी.पी. ज्वेलर्स पर ग्राहकों का उत्साह देखने लायक रहा। विशेष रूप से तैयार किए गए उत्सवी कलेक्शन ने ग्राहकों को आकर्षित किया, जिसमें डायमंड ज्वेलरी, गोल्ड टेम्पल ज्वेलरी, हेवी सेट, पेंडेंट्स, सोने एवं चांदी के सिक्के तथा चांदी के बर्तन प्रमुख रहे। इसके अतिरिक्त गोल्ड एंटिक और जड़ाऊ ज्वेलरी की भी इस अवसर पर विशेष मांग देखने को मिली।

श्री अनिल कटारिया* ने बताया कि डी.पी. ज्वेलर्स ने इस फेस्टिवल सीजन में ग्राहकों के लिए HUID एवं BIS हॉलमार्क गोल्ड, सर्टिफाइड डायमंड, डायमंड पोल्की, जड़ाऊ, सोलिटेयर और सिल्वर ज्वेलरी की 50,000 से अधिक डिजाइनों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई है। साथ ही आगामी वेडिंग सीजन को ध्यान में रखते हुए नायाब आभूषणों का कलेक्शन भी प्रस्तुत किया गया है।

ग्राहकों में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से डी.पी. ज्वेलर्स प्रत्येक खरीदारी के दौरान कीमतों की संपूर्ण जानकारी प्रदान कर रहा है। आभूषणों में प्रयुक्त कुंदन, मोती, स्टोन एवं सोने का भाव अलग-अलग स्पष्ट रूप से बिल में प्रदर्शित किया जा रहा है, जिससे ग्राहकों को उचित मूल्य का भरोसा मिलता है। ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ब्रांड द्वारा कस्टमर-फ्रेंडली बाय बैक पॉलिसी, स्वर्ण समृद्धि स्कीम तथा डायमंड ज्वेलरी के लिए डैज़लिंग डायमंड स्कीम भी संचालित की जा रही हैं।
संतोष कटारिया ने इस मौके पर कहा कि पिछले 86 वर्षों में अपनी शुद्धता की परम्परा को निभाते हुए डी. पी. ज्वेलर्स ने 35 लाख से अधिक परिवारों का दिल जीता है। इसलिए ग्राहक आभूषणों की खरीदी के लिए डी. पी. ज्वेलर्स को अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं। त्यौहार हो या परिवार में कोई भी विशेष प्रसंग खरीदी की पहली पसंद सिर्फ डी.पी. ज्वेलर्स ही है। ऐसे में ग्राहकों के विश्वास को हमेशा बनाए रखने के लिए यहां उनकी सुविधा का पूरी तरह से ध्यान रखा जाता है। विशेषकर आभूषणों की शुद्धता और कीमतों में पारदर्शिता का। विश्वास की परम्परा को आगे बढ़ाते हुए अनुभवी शैली और आधुनिक विचारों के साथ आज डी. पी. ज्वेलर्स मध्य प्रदेश,राजस्थान, गुजरात में 13 शहर रतलाम, इंदौर, उदयपुर, भोपाल, उज्जैन, नीमच, भीलवाड़ा, कोटा, बांसवाड़ा ,अजमेर, धार, दाहोद, जबलपुर शहर के ग्राहकों में सबसे चर्चित ब्रांड है.

डी.पी. ज्वेलर्स पर ग्राहकों से मिले फीडबैक व पसंद को ध्यान में रखकर आभूषणों का कलेक्शन रखा जाता है। उनके बजट के अनुसार उन्हें कलेक्शन पूरी जानकारी के साथ दिखाया जाता है।
रतलाम
रतलाम के थाना सरवन क्षेत्र में अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ से पीड़ित व्यक्ति रोड किनारे बेहोशी की हालत में मिले, डायल-112 जवानों ने एफआरव्ही वाहन से पहुँचाया अस्पताल। रतलाम जिले के थाना सरवन अंतर्गत ग्राम कुंडा में एक व्यक्ति द्वारा अज्ञातकारणों से जहरीले पदार्थ रोड किनारे बेहोशी की हालत में पड़े है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 05/11/2026 को शाम 07:12 बजे प्राप्त हुई।

सूचना मिलते ही थाना सरवन क्षेत्र में तैनात डायल-112 स्टाफ आरक्षक 745 गजपाल सिंह राठौड़ एवं पायलट जितेंद्र मईडा ने मौके पर पहुँचकर बताया कि अज्ञातकारणों से जहरीले पदार्थ से पीड़ित व्यक्ति को रोड के साइड से उठाकर एफआरव्ही वाहन से तत्काल सरवन अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में समय पर पहुँचाए जाने के कारण पीड़ित व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।

ये भी पढ़े
NDPS एक्ट के 05 नए प्रकरण दर्ज, अफीम , एम डी , स्मैक एवं गांजा जब्त; तस्करी में संलिप्त आरोपियों की अफीम का पट्टा निरस्त करवाए जाने हेतु भी की जा रहीं करवाई/आरोपियों की ₹5.30 करोड़ की अचल संपत्ति फ्रीज कराने हेतु कार्रवाई — ₹1.20 करोड़ की संपत्ति फ्रीज करने के आदेश जारी/ अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी एवं नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से रतलाम पुलिस द्वारा दिनांक 27.10.2026 से 15 दिवसीय विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत दिनांक 05.11.2026 तक मादक पदार्थों से जुड़े विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, ईनामी अपराधियों एवं गैर-जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को फ्रीज कराने की कार्रवाई भी की गई है।
विशेष अभियान की अब तक की प्रमुख उपलब्धियां–
NDPS एक्ट के 05 नए प्रकरण पंजीबद्ध कर अफीम एवं गांजा जब्त किया गया। मादक पदार्थों के प्रकरणों में फरार चल रहे 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गैर-जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी की गई। ईनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की ₹5 करोड़ 30 लाख की अचल संपत्ति फ्रीज कराने हेतु प्रकरण भेजे गए। इनमें से अब तक ₹1 करोड़ 20 लाख की संपत्ति फ्रीज करने के आदेश जारी हो चुके हैं।
NDPS एक्ट के 05 नए प्रकरण पंजीबद्ध–
विशेष अभियान के दौरान मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए निम्न प्रकरण पंजीबद्ध किए गए— थाना बिलपांक अपराध क्रमांक 709/2026, दिनांक 31.10.2026, धारा 8/18 NDPS एक्ट। कार्रवाई में 210 ग्राम अफीम जब्त की गई। प्रकरण में 02 आरोपी हैं, जिनमें से 01 गिरफ्तार तथा 01 फरार है। थाना दीनदयाल नगर: अपराध क्रमांक 803/2026, दिनांक 31.10.2026, धारा 8/20 NDPS एक्ट। कार्रवाई में 1 किलो 192.5 ग्राम गांजा जब्त किया गया। प्रकरण में 01 आरोपी है। थाना रावटी: अपराध क्रमांक 742/26 धारा धारा 8/20 NDPS एक्ट। कार्रवाई में 09 नग गांजे के हरे पौधे वजन 12 किलो 800 ग्राम जप्त किए। थाना जावरा शहर अपराध क्रमांक 415/26 धारा धारा 8/22, 29 NDPS एक्ट कार्रवाई में 9.29 ग्राम एम डी जप्त कर 01 आरोपी गिरफ्तार 02 की तलाश जारी थाना दीनदयाल नगर:* अपराध क्रमांक 815/26 धारा धारा 8/21 NDPS एक्ट कार्रवाई में 9.33 ग्राम स्मैक के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार
थाना पिपलौदा: अपराध क्रमांक 427/26 धारा धारा 8/22 NDPS एक्ट कार्रवाई में 56 ग्राम स्मैक के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार थाना पिपलौदा: अपराध क्रमांक 426/26 धारा धारा 8/22NDPS एक्ट कार्रवाई में 54 ग्राम एम डी के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार
मादक पदार्थों के प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी–
विशेष अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज NDPS एक्ट के प्रकरणों में फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया—गोपाल पिता भग्गा मालवीय, निवासी पिपलिया पीथा — थाना आलोट अपराध क्रमांक 583/26, दिनांक 27.10.2026 को गिरफ्तार सुरेश पिता माणकराम जवर, निवासी बियासर, लोहावट, जोधपुर (राजस्थान) — थाना जावरा अपराध क्रमांक 190/24, दिनांक 22.03.2024 से फरार, दिनांक 28.10.2026 को गिरफ्तार। दीपक पिता चन्द्रप्रकाश नागोरी, निवासी घास बाजार, रतलाम — थाना रिंगनोद अपराध क्रमांक 187/26, दिनांक 29.10.2026 को गिरफ्तार। प्रवीण पिता रणछोड़ रबारी, निवासी तरसाली, बड़ोदरा (गुजरात) — थाना आलोट अपराध क्रमांक 583/26, दिनांक 29.10.2026 को गिरफ्तार।वसीम पिता शकील खान पठान, निवासी बन्नाखेड़ा — थाना पिपलौदा अपराध क्रमांक 379/26, दिनांक 29.10.2026 को गिरफ्तार। जोगिन्दर उर्फ रिंकू पिता अजित सिंह, निवासी पातन, हिसार (हरियाणा) — थाना बरखेड़ा कला अपराध क्रमांक 90/26, दिनांक 02.11.2026 को गिरफ्तार। आमिर पिता आजम खान, निवासी नौगांवा, अरनोद, प्रतापगढ़ (राजस्थान) — थाना नामली अपराध क्रमांक 273/25, दिनांक 02.11.2026 को गिरफ्तार। जफर पिता सलामुद्दीन मंसुरी, निवासी कचनारा, दलौदा, मंदसौर — थाना जावरा अपराध क्रमांक 359/26 एवं 360/26, दिनांक 02.11.2026 को गिरफ्तार। जगदीश बागरी पिता तुलसीराम, निवासी ग्राम दुधिया — थाना आलोट अपराध क्रमांक 96/26, दिनांक 02.11.2026 को गिरफ्तार।
चेनसिंह उर्फ कान्हा पिता शंभू सिंह राजपूत, निवासी निम्बाखेड़ी — थाना ताल अपराध क्रमांक 239/26, दिनांक 03.11.2026 को गिरफ्तार। उंकारलाल पिता बापूलाल गुर्जर, निवासी सकतखेड़ी, खाचरौद, उज्जैन — थाना ताल अपराध क्रमांक 239/26, दिनांक 03.11.2026 को गिरफ्तार।
गैर-जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी–
अभियान के दौरान NDPS एक्ट के प्रकरणों में जारी गैर-जमानती वारंटों की तामिली करते हुए निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया गया—वी.पी. सिंह उर्फ विश्वनाथ प्रताप सिंह, निवासी नीमच सिटी — थाना जावरा अपराध क्रमांक 229/21, ईनाम ₹2,000, दिनांक 31.10.2026 को गिरफ्तार। दीपक पिता भेरूलाल मीणा, निवासी कोटड़ी, प्रतापगढ़ (राजस्थान) — थाना पिपलौदा अपराध क्रमांक 009/21, ईनाम ₹2,000, दिनांक 01.11.2026 को गिरफ्तार। परवेज पिता फारुख पठान, निवासी कोटड़ी, प्रतापगढ़ (राजस्थान) — थाना पिपलौदा अपराध क्रमांक 009/21, ईनाम ₹2,000, दिनांक 01.11.2026 को गिरफ्तार। शुभम पिता सभाजीत उपाध्याय, निवासी परदेशीपुरा, इंदौर — थाना जावरा शहर अपराध क्रमांक 413/21, ईनाम ₹2,000, दिनांक 01.11.2026 को गिरफ्तार। हुमा उर्फ हेमन्त पिता कुवरिया डामोर भील, निवासी थांदला, झाबुआ — थाना जावरा शहर अपराध क्रमांक 191/17, ईनाम ₹3,000, दिनांक 03.11.2026 को गिरफ्तार।
ईनामी आरोपियों की गिरफ्तारी–
विशेष अभियान के दौरान विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे ईनामी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया— जगदीश उर्फ लाला पिता भैरूलाल बागरी, निवासी बासाखेड़ी, मंदसौर — ईनाम ₹5,000, थाना जावरा अपराध क्रमांक 381/24, दिनांक 27.10.2026 को गिरफ्तार। मोहसीन पिता इख्तियार खान, निवासी मौलाना आजाद नगर, रतलाम — ईनाम ₹2,000, थाना माणकचौक अपराध क्रमांक 372/26, दिनांक 31.10.2026 को गिरफ्तार। श्यामलाल पिता देवराम भील, निवासी पटलावद, दलौदा, मंदसौर — ईनाम ₹5,000 एवं ₹5,000, थाना जावरा अपराध क्रमांक 359/26 एवं 360/26, दिनांक 01.11.2026 को गिरफ्तार। महेश सेन पिता रमेश सेन, निवासी अरनिया गुर्जर, जावरा — ईनाम ₹2,000, थाना जावरा शहर अपराध क्रमांक 277/26, दिनांक 01.11.2026 को गिरफ्तार। आमीन पिता रुस्तम खान, निवासी मकनपुरा, ताल — ईनाम ₹5,000, थाना ताल अपराध क्रमांक 239/26, दिनांक 03.11.2026 को गिरफ्तार।
अवैध रूप से अर्जित संपत्ति पर भी कार्रवाई–
रतलाम पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है। विशेष अभियान के तहत 04 आरोपियों की कुल ₹5 करोड़ 30 लाख की अचल संपत्ति फ्रीज कराने हेतु संबंधित प्रकरण भेजे गए हैं। इनमें से अब तक ₹1 करोड़ 20 लाख की संपत्ति फ्रीज करने के आदेश जारी हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त तस्करी में संलिप्त आरोपियों को चिह्नित कर अफीम पट्टे निरस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है।
रतलाम पुलिस का संदेश–
रतलाम पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि नशे के कारोबार से जुड़े नेटवर्क, फरार आरोपियों तथा अवैध रूप से अर्जित संपत्ति पर भी प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। यह विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा।
रतलाम पुलिस — नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध।
ये भी पढ़े
मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी/थाना पिपलौदा पुलिस ने 02 अलग अलग प्रकरणों 110 ग्राम एम. डी. ड्रग्स के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार/ मादक पदार्थों सहित तस्करी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल सहित कुल 11 लाख 76,000 रुपये का मशरूका जब्त/ अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना पिपलौदा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो अलग- अलग प्रकरणों में कुल 110 ग्राम एम. डी. ड्रग्स के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण श्री. विवेक कुमार लाल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावरा श्री संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिपलौदा निरीक्षक रणजीत सिंगार के नेतृत्व में चौकी प्रभारी सुखेड़ा उनि राजू मखोड़ एवं सउनि दीपक दीक्षित द्वारा पुलिस टीम के साथ मुखबिर सूचना पर कार्रवाई की गई। 05-06.11.2026 को रात्री में चौकी प्रभारी उनि राजू मखोड़ को सुचना मिली थी कि सुखेड़ा का महेश उर्फ सन्नी सिंघानिया मोटर सायकल से जावरा तरफ से सुखेड़ा अवैध मादक प्रदार्थ लेकर आने की सुचना पर ग्राम पंचेवा के मगरे पर घेराबंदी कर पकड़ा। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 54 ग्राम एम. डी. ड्रग्स बरामद हुई। मौके से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। प्रकरण में अपराध क्रमांक 426/2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसी प्रक्रम में थाना पिपलौदा पर दिनांक 05-06.11.2026 की रात्री में थाना पिपलौदा में सहायक उपनिरीक्षक दीपक दीक्षित द्वारा सुचना पर देवगढ़ फन्टा ग्राम आम्बा पर दो आरोपीयों से 56 ग्राम एम. डी. ड्रग्स व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल विधिवत जप्त कर दोनों आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अपराध क्रमांक 427/2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई की गई है। आरोपियों से मादक पदार्थों के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ कर विवेचना जारी है।
गिरफ्तार आरोपी-
अप.क्र.426/2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में महेश उर्फ सन्नी पिता राम स्वरूप सिंघानिया जाति सुथार उम्र 26 साल निवासी लोधा मोहल्ला ग्राम सुखेडा अप.क्र.427/2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में–मनीष मईडा पिता ओमप्रकाश जी मईडा उम्र 27 साल निवासी एकलव्य कॉलोनी सैलाना जिला रतलाम, कुनाल खराडी पिता बीरसिह खराडी उम्र 24 साल निवासी एकलव्य कॉलोनी सैलाना थाना सैलाना जिला रतलाम

सराहनीय भूमिका-
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी पिपलौदा निरीक्षक रणजीत सिंगार पार्टी क्रमांक 01– चौकी प्रभारी खेड़ा उनि राजू मखोड़, प्र.आर. अभय चौहान, प्र.आर. अशोक पाण्डे, आर. विजयपाल सिंह, आर. जितेन्द्र माली, आर.प्रेम मीणा, सैनिक बापुसिंह पार्टी क्रमांक 02-उनि कैलाश बोराना, सउनि दीपक दीक्षित, प्र.आर. संजय सोनावा, प्र.आर.मोहम्मद कासीफ, आर. रोहताश जाट, आर. कमलसिंह, आर. 472 राहुल लौहार, आर. दीपक शर्मा, आर, समरथ पाटीदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






































