रतलाम
पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त कर, गुंडे बदमाशों व असमाजिक तत्वों के विरुद्ध की प्रभावी कार्यवाही। लंबे समय से फरार– 39,-स्थाई वारंट, 75-गिरफ्तारी वारंट किए तामील जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की की गई चेकिंग
जिले में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों के अनुक्रम में, पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार की अगुवाई में दिनांक 03–04 अक्टूबर की दरमियानी रात से सुबह तक रतलाम जिले के सभी अनुभागों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम विवेक कुमार लाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर राकेश पंद्रों के मार्गदर्शन में सीएसपी रतलाम सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीओपी रतलाम किशोर पाटनवाला, सीएसपी जावरा युवराज सिंह चौहान, एसडीओपी सैलाना लेखराज मीणा (आईपीएस) ,

एसडीओपी आलोट श्रीमती पल्लवी गौर, उप पुलिस अधीक्षक आनंद स्वरूप सोनी के नेतृत्व में संबंधित थाना प्रभारी एवं थाने के पुलिसकर्मियों की टीम बनाकर गुंडे बदमाशों, वारंटियों, असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त की गई।
कांबिंग गश्त के दौरान जिले भर में पुलिस द्वारा *विभिन्न प्रकरणों में वांछित लंबे समय से फरार- 39 स्थाई वारंटियों, 75-गिरफ्तारी वारंट तामील करवाए गए। रतलाम पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

ये भी पढ़े
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के साथ पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी विशेष जोर। हार्टफुलनेस ध्यान योग के 5 दिवसीय प्रशिक्षण के 13 वें बैच का समापन, 26 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी हुए लाभान्वित। अब तक 13 बैचों में 466 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी ले चुके हैं ध्यान एवं योग प्रशिक्षण।
सिंहस्थ-2028 के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियों के तहत रतलाम पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान तनाव प्रबंधन, मानसिक शांति एवं कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय रतलाम के मीटिंग हॉल में पुलिसकर्मियों के लिए हार्टफुलनेस ध्यान योग के 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के 13वें बैच के अंतिम सत्र का आयोजन किया गया। सत्र में 26 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस विभाग एवं हार्टफुलनेस संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण की शुरुआत दिनांक 29 सितम्बर 2026 से हुई थी। अब तक आयोजित 13 बैचों में कुल 466 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी हार्टफुलनेस ध्यान एवं योग प्रशिक्षण से लाभान्वित हो चुके हैं।

ध्यान से तनाव प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य पर जोर
प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को हार्टफुलनेस ध्यान पद्धति के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। इसमें बताया गया कि दिन की शुरुआत ध्यान से करने, दिनभर की गतिविधियों के पश्चात मानसिक शुद्धिकरण का अभ्यास करने तथा रात्रि में सोने से पूर्व प्रार्थना एवं ध्यान करने से मन को शांत रखने और तनाव को नियंत्रित करने में सहायता मिलती है। नियमित अभ्यास से व्यक्ति के दैनिक जीवन में मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन स्थापित होने के साथ कार्यक्षमता एवं कार्य में उत्कृष्टता लाने में भी मदद मिलती है।
प्रशिक्षण सत्र में हुई विभिन्न गतिविधियां–
कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व में दिए गए प्रशिक्षण का रीकैप एवं पुनरावृत्ति से हुई। इसके पश्चात पुलिस विभाग में हार्टफुलनेस ध्यान के सकारात्मक प्रभावों को दर्शाने वाली वीडियो क्लिप प्रदर्शित की गई। पुलिसकर्मियों की व्यस्त एवं चुनौतीपूर्ण कार्यशैली को ध्यान में रखते हुए नींद की गुणवत्ता एवं बेहतर स्वास्थ्य पर उसके प्रभाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सत्र के दौरान प्रार्थना के महत्व एवं उसकी सही विधि की जानकारी दी गई तथा एनिमेटेड वीडियो के माध्यम से इसे सरल तरीके से समझाया गया। इसके बाद उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रार्थना के साथ सामूहिक ध्यान का प्रायोगिक अभ्यास कराया गया।
अंत में प्रश्नोत्तर एवं संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं एवं शंकाओं का समाधान किया गया। प्रशिक्षण में शामिल पुलिसकर्मियों ने इसे उपयोगी एवं लाभकारी बताते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।
नियमित अभ्यास के लिए दिए गए दिशा-निर्देश–
प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को बताया गया कि निरंतर अभ्यास एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रत्येक रविवार को जिले के सभी थानों पर ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही जिले में उपलब्ध हार्टफुलनेस प्रशिक्षकों के नाम एवं मोबाइल नंबर की सूची भी साझा की गई, ताकि पुलिसकर्मी आवश्यकता अनुसार प्रशिक्षकों से संपर्क कर सकें।
गहन अभ्यास के लिए प्रशिक्षकों से व्यक्तिगत सिटिंग (Personal Sitting) लेने के संबंध में भी जानकारी दी गई। साथ ही पुलिसकर्मियों को बताया गया कि वे अपने पुलिस विभाग के आईडी कार्ड के माध्यम से सपरिवार कान्हा शांतिवनम आश्रम, हैदराबाद में तीन दिवसीय निःशुल्क प्रवास की सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं।
हार्टफुलनेस संस्था एवं पुलिस विभाग का योगदान
हार्टफुलनेस संस्था की ओर से मुख्य प्रशिक्षक एवं स्वयंसेवक भाई निलेश शुक्ला, लोमेश शर्मा एवं धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने उपस्थित रहकर प्रशिक्षण सत्र का सफल संचालन किया। वहीं पुलिस विभाग की ओर से आरआई श्री मोहन भर्रावत, सूबेदार श्री अनोखीलाल परमार एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के नेतृत्व में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के अंतर्गत पुलिसकर्मियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ-साथ उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए ध्यान एवं योग जैसी गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। पुलिस विभाग का उद्देश्य है कि पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तनावमुक्त, मानसिक रूप से स्वस्थ एवं पूर्ण ऊर्जा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए सिंहस्थ-2028 जैसे महत्वपूर्ण आयोजन में उत्कृष्ट पुलिसिंग एवं बेहतर व्यवस्थाओं में अपना योगदान दे सकें।




































