रतलाम
सचिव/न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम नीरज पवैया ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम नीना आशापुरे की अध्यक्षता में 12 सितंबर 2026 (शनिवार) को जिला न्यायालय रतलाम एवं तहसील न्यायालय जावरा, सैलाना, आलोट में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

लोक अदालत में न्यायालय में लंबित समझौता योग्य सिविल एवं आपराधिक, श्रम न्यायालय, उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग, बैंकों के ऋण वसूली प्रकरण, बी.एस.एन.एल, संपत्तिकर एवं जलकर के प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के निराकरण हेतु कुल 37 खण्डपीठें जिला स्तर एवं तहसील स्तर पर पृथक-पृथक गठित की गई है।

कल 09 सितंबर 2026 को जिला न्यायालय रतलाम प्रांगण में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष सुश्री नीना आशापुरे, प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय, रतलाम राम गुप्ता के कुशल नेतृत्व में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम द्वारा लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

प्रचार अभियान में जिला प्राधिकरण की मोबाइल वैन, ई-रिक्शा, विद्युत विभाग एवं नगर निगम के वाहनों द्वारा संपूर्ण रतलाम शहर एवं जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पीएलव्ही के माध्यम से नेशनल लोक अदालत एवं अन्य योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जिलें के विभिन्न स्थानों पर बैनर लगवाये गए है। प्रचार वाहनों के माध्यम से प्रसारित जिंगल एवं नालसा थीम सॉंग तथा विधिक साक्षरता शिविरों के आयोजन तथा पैरालीगल वालेंटियर के द्वारा आमजन तक पहुंच बनाकर उन्हें लोक अदालत आयोजन की व्यापक जानकारी दी जाएगी। लोक अदालत में विभिन्न विभागों जैसे एम.पी.ई.बी. विभाग, नगर पालिक निगम, बैंकों के मामलों इत्यादि में विभिन्न प्रकार के शुल्कों में छूट प्रदान की जा रही है। जिसके लिये संबंधित विभाग से संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में लंबित समझौता योग्य प्रकरण तथा (वाद पूर्व) प्री-लिटिगेशन प्रकरण निराकरण हेतु प्रस्तुत किए जा रहे है। लोक अदालत के माध्यम से मोटर दुर्घटना, क्षतिपूर्ति दावा, धारा 138 एन.आई.एक्ट, पारिवारिक मामले, ट्राफिक चालान, राजस्व, उपभोक्ता फोरम, श्रम मामले तथा समझौता योग्य आपराधिक एवं सिविल मामलों का निराकरण कराया जा सकता है। इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश रवीन्द्र प्रताप सिंह चुण्डावत सहित समस्त न्यायाधीशगण, जिला विधिक सहायता अधिकारी पूनम तिवारी एवं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, सचिव चेतन केलवा एवं लीगल एड डिफेंस काउंसेल सिस्टम अधिवक्तागण एवं अन्य स्टॉफ, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम के समस्त कर्मचारीगण एवं पैरालीगल वालेंटियर्स आदि उपस्थित रहे। आमजन से अपील की जाती है कि नेशनल लोक अदालत में भाग लेकर अपने प्रकरणों का अधिक से अधिक संख्या में समझौते के माध्यम से निराकरण करवाकर लाभ प्राप्त करें।
ये भी पढ़े
लोक सेवक के रूप में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर रतलाम विधानसभा में मंडल कार्यशाला का आयोजन हुआ। कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने मुखर्जी मंडल एवं अंबेडकर मंडल की कार्यशाला को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सेवा और समर्पण के मोदीजी के 25 वर्ष हर भारतीय के लिए गौरवपूर्ण है। मोदीजी ने हर कार्य से देश का गौरव बढ़ाया है।

कार्यशाला के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी क्रांति जोशी, जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, जिला मंत्री अनुज शर्मा, सोश्यल मीडिया संयोजक तन्मय त्रिवेदी, मंडल महामंत्री विवेक शर्मा एवं भावना गुर्जर मंचासीन रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित ने की। कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदीजी का कार्यकाल देश ही नहीं पूरे विश्व के लिए अनुपम उदाहरण है। 2014 के पहले का भारत और 2026 का विकासशील समृद्धशाली देश सबके सामने है। मोदीजी विकसित भारत 2047 का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे है। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है। रतलाम में निवेश क्षेत्र से औद्योगिक विकास और रोजगार की क्रांति होने वाली है। श्री काश्यप ने सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक सहभागिता का आव्हान किया।

मंडल प्रभारी क्रांति जोशी ने अभियान के कार्यक्रमों की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने पार्टी कार्यो को लेकर संबोधित किया। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित ने दिया। संचालन विवेक शर्मा ने किया। आभार भावना गुर्जर ने माना।
मुखर्जी मंडल के बाद अंबेडकर मंडल की कार्यशाला को कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने संबोधित किया। कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, मंडल प्रभारी निलेश बाफना, एमआईसी सदस्य भगतसिंह भदौरिया एवं मंडल महामंत्री संदीप मौर्य मंचासीन रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा ने की। श्री काश्यप ने देश, प्रदेश एवं शहर में हो रहे विकास कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। अध्यक्ष सोना शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। मंडल प्रभारी निलेश बाफना अभियान के कार्यक्रमों की जानकारी दी। महामंत्री जयवंत कोठारी ने मंडल टोली की घोषणा की। पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित ने भाजपा के कार्यक्रमों में शामिल होने का आव्हान किया। संचालन संदीप मौर्य ने किया। आभार भगतसिंह भदौरिया ने माना।

































