रतलाम/सैलाना
सैलाना छात्रावास में छात्रा की मृत्यु की घटना के संबंध में कोई भी व्यक्ति कथन एवं साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं दण्डाधिकारी सैलाना सुनील जायसवाल ने बताया कि 15 सितंबर 2026 को सैलाना स्थित छात्रावास में छात्रा की मृत्यु की घटना हुई थी। उक्त घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी अप्रत्यक्षदर्शी अथवा घटना के संबंध में कोई महत्वपूर्ण जानकारी रखने वाला कोई भी व्यक्ति अपना कथन लिखित रूप में शपथ पत्र सहित प्रस्तुत कर सकता है अथवा स्वयं उपस्थित होकर अपना कथन दर्ज करा सकता है। संबंधित व्यक्ति 07 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सैलाना जिला रतलाम में उपस्थित होकर अपना कथन अथवा साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं। संबंधित व्यक्ति अपने साथ उपलब्ध दस्तावेज अभिलेख फोटो वीडियो अथवा घटना से संबंधित अन्य साक्ष्य भी प्रस्तुत कर सकते हैं।
ये भी पढ़े
अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास जावरा में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुभाष जैन के निर्देशन एवं सहायक संचालक श्रीमती भारती डांगी के मार्गदर्शन में आज 30 सितंबर को जावरा शहर में अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुण सीखाना एवं उनमें अनुशासन के साथ-साथ आत्मविश्वास को बढ़ाना है। ताकि बालिकाएं किसी भी परिस्थिति का सामना मजबूती से कर सकें। यह प्रशिक्षण 30 दिवसीय होगा। जिसमें की महिला प्रशिक्षक के द्वारा बालिकाओं को प्रति दिवस प्रशिक्षित किया जाएगा एवं इसके पश्चात बालिकाओं की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी तथा उन्हे सम्मानित भी किया जाएगा।
ये भी पढ़े
PMS योजना पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार एवं कार्यशाला संपन्न। एमएसएमई को मार्केटिंग, ई-कॉमर्स, निर्यात, GeM एवं विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारी, /सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत भारत सरकार, एमएसएमई मंत्रालय, एमएसएमई विकास कार्यालय इंदौर द्वारा जिला प्रशासन एवं पश्चिम रेलवे रतलाम के सहयोग से प्रोक्योरमेंट एंड मार्केटिंग सपोर्ट (PMS Scheme) योजना विषय पर आज एक दिवसीय राष्ट्रिय सेमिनार /कार्यशाला का आयोजन रतलाम जिले में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसका मुख्य थीम “Viksit Madhya Pradesh @ 2047 through Exports” था I
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित एमएसएमई को एमएसएमई मंत्रालय की प्रोक्योरमेंट एंड मार्केटिंग सपोर्ट (PMS Scheme) योजना, वित्तीय सहायता, ई-कॉमर्स, मध्य प्रदेश एमएसएमई विभाग की योजनाओं, मार्केटिंग, पैकेजिंग, एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट, एवं विशेष रूप से डाक निर्यात योजना, SIDBI की विभिन्न योजनाएं, GeM, ZED scheme, RAMP Scheme, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक 2026 संबंधी आदि महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अश्विनी कुमार, मंडल रेलवे प्रंबंधक, पश्चिम रेलवे रतलाम, द्वारा उद्यमियों को “अल्पकालिक लाभ के लिए दीर्घकालिक नुकसान का जोखिम न लेने की सलाह दी गई, एवं अपने उत्पाद की गुणवत्ता से किसी भी तरह से कोई भी समझौता न करने की अपील की गई” I कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई एवं साथ ही विभिन्न समस्याओं के समाधान सम्बंधित आवश्यक जानकारी भी मौके पर प्रदान की गई। उक्त कार्यशाला भारत सरकार द्वारा पीएमएस स्कीम के अंतर्गत आयोजित की गई।
ये भी पढ़े
वर्ष 2021 से शराब तस्करी के मामले में फरार ₹35,000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार। जिले में लंबे समय से फरार एवं इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत रतलाम पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना रिंगनोद पुलिस ने वर्ष 2021 से शराब तस्करी के प्रकरण में फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। 20/21.06.2021 की रात्रि करीब 02:15 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि जावरा की ओर से आ रही लोडिंग पिकअप वाहन क्रमांक MP-44-GA-0886 गतिरोधक के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और दूसरी ओर जाने वाले मार्ग पर पलट गई। पिकअप के पलटने के बाद उसमें सवार दो व्यक्ति वाहन से निकलकर रेलवे पटरी की ओर जंगल में भाग गए थे। वाहन में अवैध शराब भरी होने के कारण बड़ी मात्रा में शराब सड़क पर बिखर गई थी। पुलिस द्वारा मौके से 10,429 क्वार्टर अवैध शराब, कुल 2,085.8 बल्क लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत ₹10,34,200, तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त लोडिंग पिकअप वाहन, जिसकी कीमत करीब ₹5 लाख, कुल ₹15,34,200 का मश्रुका जब्त किया गया था। मामले में थाना रिंगनोद पर अपराध क्रमांक 194/2021, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। इसके अतिरिक्त जिले के थाना माणकचौक, औद्योगिक क्षेत्र जावरा एवं बिलपांक में भी प्रकरण दर्ज होकर विवेचना में है। प्रकरण में फरार आरोपी अर्जुन उर्फ महेश उर्फ अंकल पिता शंकरलाल उर्फ शंकर सिंह बुंदेला, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम बसतगुवां, थाना बार, तहसील तालबेहट, जिला ललितपुर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी जयसिंहपुरा, थाना नीलगंगा, उज्जैन (म.प्र.) की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा चार प्रकरणों में कुल 35,000 का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी की गिरफ्ताई हेतु सायबर सेल के साथ एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा लगातार छापेमारी कर आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया गया। आरोपी की पताराशि के प्रयासों में फरार आरोपी के नंदुरबार, महाराष्ट्र की जेल में निरुद्ध होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना की पुष्टि के बाद थाना रिंगनोद पुलिस द्वारा विधि अनुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपी को उक्त प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालयीन प्रक्रिया के उपरांत जेल भेजा गया है। आरोपी के विरुद्ध जिला रतलाम में अन्य अपराध भी प्रचलित हैं। जिनमें भी फॉर्मल गिरफ्तारी की जा रही है। प्रकरण की गंभीरता एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रिंगनोद प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में सायबर सेल के साथ संयुक्त टीम गठित की गई थी। अर्जुन उर्फ महेश उर्फ अंकल पिता शंकरलाल उर्फ शंकर सिंह बुंदेला, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम बसतगुवां, थाना बार, तहसील तालबेहट, जिला ललितपुर (उ.प्र.), हाल निवासी जयसिंहपुरा, थाना नीलगंगा, उज्जैन (म.प्र.)।
अन्य प्रकरण जिनमें फरार आरोपी के विरुद्ध घोषित किया गया था इनाम।
थाना माणक चौक के अपराध क. 460/21 धारा 34 (2) 49-ए आबकारी अधि. में फरार आरोपी अंकल उर्फ महेश उर्फ आलोक राजपूत उर्फ अर्जुन बंदेला पिता शंकर सिंह बंदुला निवासी उज्जैन की गिर. हेतु 10,000 रूपयें की उद्घोषणा की गई थी । थाना औद्यौगिक क्षेत्र जावरा के अपराध क. 433/21 धारा 34 (2) आबकारी अधि. में 10,000 रूपयें की उद्घोषणा की गई थी । थाना बिलंपाक के अपराध क. 518/20 धारा 34 (2) आबकारी अधि. में गिर. हेतु 10,000 रूपयें की उद्घोषणा की गई थी । थाना रिंगनोद के अपराध क्र. 194/21 धारा 34 (2) आबकारी अधि. में गिर. हेतु 5000 रूपयें की उद्घोषणा की गई थी ।
सराहनीय भूमिका–
आरोपी की गिरफ्तारी में थाना रिंगनोद निरीक्षक आनंद सिंह आजाद, सहायक उप निरीक्षक कमलेश सीनम, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, आर विपुल भावसार, आर मयंक व्यास, साइबर सेल रतलाम, प्र आर लोमेश शर्मा सीसीटीनएस शाखा, आर सांवरिया पाटीदार, प्रधान आरक्षक होकमसिंह एवं आरक्षक राजेश पंवार की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। रतलाम पुलिस द्वारा लंबे समय से फरार एवं इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।
ये भी पढ़े
शासकीय भूमि पर अवैध गांजे की खेती का रतलाम पुलिस ने किया भंडाफोड़। सरवन थाना क्षेत्र में 2,948 हरे गांजे के पौधे जब्त — कुल वजन 724 किलोग्राम, अनुमानित कीमत ₹70 लाख। कपास एवं मक्का की फसल के बीच पहाड़ी किनारे शासकीय भूमि पर की जा रही थी अवैध खेती — जिम्मेदारों की पहचान कर होगी वैधानिक कार्रवाई।

रतलाम। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं नशे की खेती के विरुद्ध रतलाम पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सरवन क्षेत्रांतर्गत ग्राम उण्डेर में पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि पर कपास एवं मक्का की फसल के बीच अवैध रूप से की जा रही गांजे की खेती का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम द्वारा मौके से कुल 2,948 हरे गांजे के पौधे, जिनका कुल वजन लगभग 724 किलोग्राम तथा अनुमानित कीमत करीब ₹7 लाख है, जब्त किए गए हैं। मामले में धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

मुखबिर सूचना पर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई–
पुलिस को ग्राम उण्डेर क्षेत्र में अवैध रूप से गांजे की खेती किए जाने संबंधी मुखबिर सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए SDOP सैलाना लेखराज मीणा (IPS) के नेतृत्व में थाना सरवन, थाना सैलाना एवं थाना बाजना की पृथक-पृथक पुलिस टीमों का गठन किया गया।

टीमों द्वारा ग्राम उण्डेर में पहाड़ी किनारे स्थित खेतों एवं आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग करते हुए दबिश दी गई। सर्चिंग के दौरान शासकीय भूमि पर कपास एवं मक्का की फसल के बीच बड़ी संख्या में गांजे के हरे पौधे उगाए हुए पाए गए। पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 2,948 गांजे के हरे पौधे उखड़वाकर जब्त किए गए। जब्त पौधों का कुल वजन 724 किलोग्राम तथा अनुमानित कीमत लगभग ₹7 लाख आंकी गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गांजे की खेती शासकीय भूमि पर की जा रही थी। पुलिस द्वारा उक्त भूमि पर अवैध कब्जा कर खेती करने वाले व्यक्तियों एवं गांजे की खेती से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच की जा रही है।
जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें प्रकरण में आरोपी बनाया जाएगा तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उनकी भूमिका निर्धारित करते हुए नियमानुसार प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा इस अवैध खेती के पीछे जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं नेटवर्क के संबंध में भी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
नशे की तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी–
रतलाम पुलिस द्वारा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के साथ-साथ अवैध रूप से की जा रही नशे की खेती के विरुद्ध भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार की पूरी श्रृंखला—उत्पादन, परिवहन एवं बिक्री—पर प्रभावी अंकुश लगाना है।

सराहनीय भूमिका– कार्रवाई में थाना प्रभारी सरवन निरीक्षक अर्जुन सेमलिया, थाना प्रभारी सैलाना निरीक्षक पिंकी आकाश, थाना प्रभारी बाजना निरीक्षक रविन्द्र दण्डोतिया, उप निरीक्षक खान, उप निरीक्षक जी.एल. भूरिया, सैलाना अनुभाग के समस्त थाना स्टाफ एवं साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रतलाम पुलिस का स्पष्ट संदेश —नशे की खेती, तस्करी और अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नशे के स्रोत तक पहुंचकर उसके विरुद्ध प्रभावी एवं वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
रतलाम
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत रतलाम मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित।इंदौर रेलवे स्टेशन पर लायंस क्लब महानगर, रोटरी क्लब, सारथी शिक्षा रोशन सेवा समिति एवं सत्याे फाउंडेशन जैसे सामाजिक संस्थाओं ने किया सहयोग। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर 17 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक मनाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत 30 सितंबर को ‘सफाई मित्र सुरक्षा, सेवा एवं सम्मान’ शिविर का आयोजन किया गया। स्वच्छता कार्य से जुड़े कर्मचारियों एवं ठेका कर्मचारियों के स्वास्थ्य की देखभाल तथा उन्हें स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं स्वास्थ्य इकाइयों में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, नीमच, चित्तौड़गढ़, दाहोद सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविरों में सफाईकर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकता अनुसार दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। इंदौर रेलवे स्टेशन पर लायंस क्लब महानगर, रोटरी क्लब इंदौर एवं सारथी शिक्षा रोशन सेवा समिति एवं सत्यार फाउंडेशन के सहयोग से व्यापक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 7 चिकित्सक एवं 10 नर्सिंग स्टाफ सहित कुल 17 स्वास्थ्यकर्मियों ने सेवाएं प्रदान कीं। इस दौरान 115 से अधिक सफाईकर्मियों एवं अन्य रेल कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकता अनुसार संबंधित रोगों की दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। शिविर में नेत्र रोग, अस्थि रोग एवं सामान्य चिकित्सा के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। आवश्यकता वाले कर्मचारियों को आगे के उपचार के लिए निःशुल्क रेफरल एवं उपचार हेतु पंजीकृत किया गया। शिविर के सफल आयोजन में सहयोगी सामाजिक संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। रतलाम स्थित स्वास्थ्य निरीक्षक कार्यालय में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में 16 ठेका कर्मचारियों, जिनमें 8 महिला एवं 8 पुरुष कर्मचारी शामिल थे, का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों द्वारा कर्मचारियों को स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई तथा सभी कर्मचारियों को प्रोटेक्टिव गियर उपलब्ध कराए गए। इसी क्रम में दाहोद हेल्थ यूनिट में ठेकेदार के 3 कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें भी प्रोटेक्टिव गियर उपलब्ध कराए गए। चित्तौड़गढ़ हेल्थ यूनिट में सफाईकर्मी स्टाफ एवं रेलवे स्टेशन पर कार्यरत ठेका कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान कर्मचारियों को शारीरिक स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के संबंध में आवश्यक स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गई।

रतलाम मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत आयोजित इन स्वास्थ्य जांच शिविरों का उद्देश्य स्वच्छता कार्य में संलग्न कर्मचारियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच के साथ-साथ उन्हें स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं सुरक्षित कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक करना है।
ये भी पढ़े
वडोदरा मंडल के उत्राण स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित। पश्चिम रेलवे वडोदरा मंडल के उत्राण स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग एवं नई इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रतलाम मंडल से चलने वाली एवं रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रेगुलेट ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:-
1. 01 अक्टूबर 2026 को बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली ट्रेन संख्या 19724 बांद्रा टर्मिनस –जयपुर एक्सप्रेस 30 मिनट रेगुलेट होगी ।
2. 01 अक्टूबर 2026 को खड़की से चलने वाली ट्रेन संख्या 09323 खड़की –इंदौर स्पेशल 20 मिनट रेगुलेट होगी।
3. 01, 02, 05, 11,12 अक्टूबर 2026 को बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली ट्रेन संख्या 12471 बांद्रा टर्मिनस–श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्वराज एक्सप्रेस 10 मिनट रेगुलेट होगी।
4. 05,12 अक्टूबर 2026 को बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली ट्रेन संख्या 19626 बांद्रा टर्मिनस–दौराई एक्सप्रेस 30 मिनट रेगुलेट होगी।
5. 05, 12 अक्टूबर 2026 को बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली ट्रेन संख्या 05184 बांद्रा टर्मिनस–आजमगढ़ स्पेशल 15 मिनट रेगुलेट होगी।
6. 06 अक्टूबर 2026 को बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली ट्रेन संख्या 22543 बांद्रा टर्मिनस–लालकुआँ सुपरफास्ट एक्सप्रेस 10 मिनट रेगुलेट होगी।
7. 06, 13 अक्टूबर 2026 को हजरत निजामुद्दीन से चलने वाली ट्रेन संख्या 22210 हजरत निजामुद्दीन–मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस 01 घंटा 40 मिनट रेगुलेट होगी।
8. 06, 13 अक्टूबर 2026 को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से चलने वाली ट्रेन संख्या 12472 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–बांद्रा टर्मिनस स्वराज एक्सप्रेस 01 घंटा 30 मिनट रेगुलेट होगी।
9. 06, 13 अक्टूबर 2026 को कटिहार से चलने वाली ट्रेन संख्या 09190 कटिहार – मुंबई सेंट्रल स्पेशल 01 घंटा रेगुलेट होगी।
10. 07 अक्टूबर 2026 को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से चलने वाली ट्रेन संख्या 12472 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–बांद्रा टर्मिनस स्वराज एक्सप्रेस 01 घंटा 20 मिनट रेगुलेट होगी।
11. 07 अक्टूबर 2026 को हरिद्वार से चलने वाली ट्रेन संख्या 12912 हरिद्वार–वलसाड सुपरफास्ट एक्सप्रेस 01 घंटा 05 मिनट रेगुलेट होगी।
12. 08,15 अक्टूबर 2026 को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से चलने वाली ट्रेन संख्या 02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 01 घंटा 40 मिनट रेगुलेट होगी।
13. 08,15 अक्टूबर 2026 को हरिद्वार से चलने वाली ट्रेन संख्या 22918 हरिद्वार–बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस 01 घंटा 25 मिनट रेगुलेट होगी।
14. 11 अक्टूबर 2026 को मुंबई सेंट्रल से चलने वाली ट्रेन संख्या 09185 मुंबई सेंट्रल–कानपुर अनवरगंज स्पेशल 20 मिनट रेगुलेट होगी।
15. 12 अक्टूबर 2026 को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से चलने वाली ट्रेन संख्या 22195 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 01 घंटा 25 मिनट रेगुलेट होगी।
16. 14 अक्टूबर 2026 को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से चलने वाली ट्रेन संख्या 12472 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–बांद्रा टर्मिनस स्वराज एक्सप्रेस 01 घंटा 20 मिनट रेगुलेट होगी।
17. 14 अक्टूबर 2026 को हरिद्वार से चलने वाली ट्रेन संख्या 12912 हरिद्वार–वलसाड सुपरफास्ट एक्सप्रेस 01 घंटा 05 मिनट रेगुलेट होगी।
एक नजर इधर भी डालिए
अहमदाबाद मंडल में ब्लॉक के कारण इंदौर–असारवा एक्सप्रेस प्रभावित। अहमदाबाद मंडल में ब्लॉक के कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली इंदौर–असारवा एक्सप्रेस प्रभावित रहेगी। इसके परिणामस्वरूप इंदौर–असारवा एक्सप्रेस को शॉर्ट टर्मिनेट एवं शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, तत्काल प्रभाव से 29 अक्टूबर 2026 तक इंदौर से चलने वाली ट्रेन संख्या 19315 इंदौर–असारवा एक्सप्रेस नरोडा रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा नरोडा–असारवा स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगी। इसी प्रकार, 01 अक्टूबर 2026 से 30 अक्टूबर 2026 तक असारवा से चलने वाली ट्रेन संख्या 19316 असारवा–इंदौर एक्सप्रेस नरोडा रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा असारवा–नरोडा स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगी।
ट्रेनों के समय, ठहराव एवं अन्य अद्यतन जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त रेलवन (RailOne) ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की नवीनतम जानकारी उपलब्ध है।
उज्जैन/उन्हेल
उन्हेल में दूध की रैपिड टेस्ट जांच, मिलावट की सम्भावना पर मौके पर ही लिए गए नमूने, खाद्य सुरक्षा, मध्यप्रदेश, भोपाल एवं कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह के निर्देशानुसार आमजन को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने तथा अमानक/मिलावटी खाद्य सामग्री विक्रय करने वाले खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण के साथ नमूना कार्यवाही भी जारी है।

इसी क्रम में मिल्क रैपिड टेस्टिंग अभियान प्रारंभ किया गया है। उज्जैन जिले में भी इसकी शुरुआत कर दी गई है। इस हेतु मुख्यालय के खाद्य सुरक्षा अधिकारी को रैपिड टेस्टिंग किट उपलब्ध कराई गई है। रैपिड किट की सहायता से दूध की प्राथमिक जांच मौके पर ही तत्काल की जा सकती है। किट में उपलब्ध विशेष पेपर को दूध के नमूने में डुबोया जाता है। दूध में मौजूद मिलावट के अनुसार पेपर का रंग बदलता है, जिससे मौके पर ही यह पता लगाने में मदद मिलती है कि दूध में किस प्रकार की मिलावट है।

रैपिड टेस्ट किट के माध्यम से की गई प्राथमिक जांच में यदि दूध में किसी प्रकार की मिलावट पाई जाती है, तो विभागीय टीम द्वारा मौके पर इन्फॉर्मेंट नमूना संग्रहित कर राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जाता है। प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जाती है। उक्त रैपिड टेस्टिंग किट के माध्यम से दूध में स्टार्च, शक्कर, नमक, न्यूट्रलाइजर, माल्टोडेक्सट्रिन आदि की मिलावट का पता लगाया जा सकता है।

विभाग द्वारा निम्नानुसार दूध डेयरियों की रैपिड किट के माध्यम से जांच की गई—
– सांवरिया डेयरी, ओल्ड बस स्टैण्ड, उन्हेल, तहसील नागदा, जिला उज्जैन
– श्री देवनारायण दूध डेयरी, पुराना बस स्टैण्ड, उन्हेल
– श्री डेयरी प्रोडक्ट, इंगोरिया चौपाटी, उन्हेल
खाद्य सुरक्षा प्रशासन आमजन से अपील करता है कि वे केवल वैध लाइसेंस/पंजीयन वाले प्रतिष्ठानों से ही खाद्य सामग्री क्रय करें तथा किसी भी संदिग्ध मिलावट या अमानक सामग्री की शिकायत संबंधित विभाग को तुरंत करें।


































