रतलाम
खाद्य सुरक्षा विभाग ने रतलाम एवं जावरा के होटल एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण जांच के लिए बटर, दही एवं अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए,कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देशानुसार जिले में बड़े होटल व रेस्टोरेंट की जांच हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके परिपालन में रतलाम तथा जावरा में स्थित होटल एवं रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया।

रतलाम में समता सागर होटल का निरीक्षण किया गया जहां से जांच हेतु पनीर काबुली चना एवं रेड चेरी के नमूने लिए गए। इसी क्रम में होटल सेंट्रल बालाजी सैलाना रोड का निरीक्षण किया गया। जहां से जांच हेतु चपाती में चिपड़ने वाले बटर का नमूना लिया गया।

मौके पर साफ सफाई एवं खाद्य पदार्थों के उचित तरीके से रखरखाव के निर्देश दिए गए। जावरा में दही, पनीर एवं रिफाइंड सोयाबीन तेल के नमूने लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बघेल द्वारा ढाबा शब्बा न्यू जैन ढाबा भूतड़ा टोल नाके के पास जावरा का निरीक्षण किया गया। मौके पर प्रभारी प्रकाश पिता प्रेमनाथ सिद्ध फर्म का संचालन करते पाए गए।

खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत मिलावट की शंका के आधार पर दही का नमूना लिया गया। मौके पर खाद्य लाइसेंस प्रदर्शित करने को कहा गया। कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस एवं पेस्ट कंट्रोल के सर्टिफिकेट दिखाने को कहा गया एवं साफ सफाई रखने के लिए निर्देशित किया गया। इसी प्रकार होटल श्री रमैया पैलेस रूपनगर फंटा जावरा

रतलाम से प्रोपराइटर दीपक राठौर पिता शंकर लाल राठौर से खाद्य पदार्थ पनीर एवं रिफाइंड सोयाबीन तेल का नमूना लिया गया। लिए गए सभी नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल को भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी। नमूना एवं निरीक्षण कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

ये भी पढ़े
डीईओ आबकारी विभाग विकास मंडलोई ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध सैलाना के ग्रामीण क्षेत्र सरवन, आम्बापाड़ा, बेड़दा, बल्लीखेड़ा में दबिश एवं तलाशी अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान 30 पाव देशी मदिरा प्लेन, 15 केन बीयर, 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 1200 कि.ग्रा. महुआ लाहन जप्त की गई। जिसमें आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क के तहत कुल 05 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जप्त मदिरा की कुल कीमत लगभग 1 लाख 30 हजार 830 रुपये है। उक्त कार्यवाही जारी रहेगी।
उज्जैन
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, मध्यप्रदेश, भोपाल एवं कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह के निर्देशानुसार आमजन को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने तथा अमानक व मिलावटी खाद्य सामग्री विक्रय करने वाले खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा उज्जैन शहर के विभिन्न होटलों एवं रेस्टोरेंटों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, भंडारण, लेबलिंग, स्वच्छता, खाद्य हैंडलर्स की मेडिकल फिटनेस, FIFO/FEFO व्यवस्था, जल परीक्षण तथा अन्य खाद्य सुरक्षा मानकों की गहन जाँच की गई।
निरीक्षित होटल / रेस्टोरेंट
1. होटल अंजुश्री, इंदौर रोड, उज्जैन
2. होटल मित्तल एवेन्यू, इंदौर रोड, उज्जैन
3. एमपीटी क्षिप्रा रेसीडेंसी, माधव क्लब रोड, उज्जैन
4. इण्डियन कैफे हाउस, पुलिस कंट्रोल रूम के सामने, उज्जैन
5. श्री मार्तण्ड होटल, भगवती पार्क, माधवनगर, उज्जैन
6. बनाना लिफ, पाकीजा के सामने, उज्जैन

निरीक्षण के प्रमुख बिंदु
1. व्यक्तिगत स्वच्छता
2. कच्ची खाद्य सामग्री की गुणवत्ता एवं क्रय-विक्रय रिकॉर्ड
3. खाद्य पदार्थों का भंडारण
4. खाद्य पदार्थों की लेबलिंग की जाँच
5. किचन की स्वच्छता
6. खाद्य हैंडलर्स की मेडिकल फिटनेस
7. FIFO / FEFO व्यवस्था
8. जल परीक्षण
9. अन्य खाद्य सुरक्षा मानक

निरीक्षण के दौरान कमियाँ पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के अंतर्गत संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं को सुधार सूचना पत्र जारी किए जा रहे हैं। निर्धारित समयावधि में सुधार नहीं किए जाने पर संबंधित के विरुद्ध लाइसेंस निलंबन सहित कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

आमजन से अपील है कि वे केवल लाइसेंसधारी एवं स्वच्छ प्रतिष्ठानों से ही खाद्य सामग्री का सेवन करें तथा किसी भी प्रकार की खाद्य असुरक्षा या मिलावट की शिकायत खाद्य सुरक्षा प्रशासन को तत्काल सूचित करें। प्रशासन शुद्ध एवं सुरक्षित भोजन सुनिश्चित करने के लिए निरंतर निगरानी एवं कार्यवाही जारी रखेगा।
रतलाम
गणेश पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को विशेष सतर्कता एवं सक्रियता के दिए निर्देश, आयोजकों से किया सीधा संवाद,आगामी गणेश उत्सव, अनंत चतुर्दशी एवं अन्य त्यौहारों के दृष्टिगत रतलाम पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा जिले के जावरा एवं आलोट अनुभाग का भ्रमण कर कानून-व्यवस्था एवं त्यौहारों की तैयारियों का जमीनी स्तर पर जायजा लिया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा भ्रमण के दौरान गणेश उत्सव के लिए स्थापित विभिन्न गणेश पंडालों का निरीक्षण किया गया तथा आयोजन स्थलों पर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।

जावरा में गणेश पंडालों का निरीक्षण–
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सर्वप्रथम जावरा पहुंचे। यहां उन्होंने जावरा शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए गणेश उत्सव के दौरान लगाए गए गणेश पंडालों एवं आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंडालों में की गई व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, आवागमन एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित आवश्यक बिंदुओं की जानकारी ली गई। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्यौहारों के दौरान क्षेत्र में विशेष सतर्कता एवं सक्रियता बनाए रखें तथा संवेदनशील स्थानों एवं आयोजन स्थलों पर लगातार निगरानी रखते हुए आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करें।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल, नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराज सिंह चौहान, थाना प्रभारी जावरा शहर सहित पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा। आलोट एवं ताल में भी लिया कानून-व्यवस्था एवं त्यौहारों की तैयारियों का जायजा– जावरा के बाद पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा आलोट अनुभाग के आलोट एवं ताल कस्बे का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने आगामी त्यौहारों के मद्देनजर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था एवं पुलिस तैयारियों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक द्वारा आलोट क्षेत्र में स्थापित विभिन्न गणेश पंडालों एवं आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया गया तथा आयोजन समितियों के पदाधिकारियों एवं आयोजकों से प्रत्यक्ष संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। आयोजकों को त्यौहार के दौरान शांति, सद्भाव एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियों एवं व्यवस्थाओं का ध्यान रखने के लिए समझाइश दी गई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आलोट श्रीमती पल्लवी गौर, थाना प्रभारी आलोट निरीक्षक योगेश पाटीदार सहित पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

अधिकारियों को विशेष सक्रियता एवं सतत निगरानी के निर्देश–
पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र में निरंतर भ्रमण एवं प्रभावी पुलिस पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाए। गणेश पंडालों एवं प्रमुख आयोजन स्थलों पर सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था रखी जाए। संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए। आयोजकों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ निरंतर जनसंवाद एवं समन्वय बनाए रखा जाए। किसी भी संभावित विवाद अथवा अप्रिय स्थिति की सूचना पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं पर विशेष निगरानी रखी जाए। त्यौहारों के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था में बेहतर समन्वय रखा जाए।
आयोजकों से संवाद, शांतिपूर्ण आयोजन की अपील–
पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने गणेशोत्सव समितियों एवं आयोजकों से चर्चा करते हुए कहा कि त्यौहार आस्था, सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक हैं। सभी आयोजक पुलिस-प्रशासन के साथ समन्वय रखते हुए आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में सहयोग करें। उन्होंने आमजन एवं आयोजन समितियों से अपील की कि त्यौहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि, विवाद या अप्रिय स्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। रतलाम पुलिस द्वारा आगामी त्यौहारों के दौरान सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए जिलेभर में सतत निगरानी, फील्ड विजिट, जनसंवाद एवं आवश्यक पुलिस व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
ये भी पढ़े
NCRP पोर्टल पर तत्काल शिकायत दर्ज कर फ्रॉड की संपूर्ण राशि कराई गई फ्रिज तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इंदौर से आरोपी गिरफ्तार थाना माणकचौक पर पंजीबद्ध साइबर अपराध क्रमांक 444/2026 में रतलाम पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए फरियादी से ऑनलाइन ठगी की गई ₹25,500 की संपूर्ण राशि फ्रिज कराई गई तथा प्रकरण में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ कर साइबर फ्रॉड से जुड़े अन्य आरोपियों एवं नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पंद्रो एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में ठगी की राशि सुरक्षित कराने के तथा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना माणकचौक एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। फरियादी अभिषेक पिता आनंद जैन द्वारा ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से ₹25,500 की ऑनलाइन धोखाधड़ी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा बिना विलंब के आवश्यक तकनीकी कार्रवाई प्रारंभ की गई तथा NCRP पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराकर संबंधित वित्तीय लेन-देन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फ्रॉड की संपूर्ण राशि ₹25,500 फ्रिज कराई गई। साइबर अपराध में समय पर शिकायत प्राप्त होना महत्वपूर्ण होता है। रतलाम पुलिस द्वारा शिकायत प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई किए जाने से पीड़ित की संपूर्ण ठगी गई राशि को सुरक्षित कराने में सफलता मिली।
तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस–
प्रकरण में थाना माणकचौक एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा उपलब्ध तकनीकी एवं डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण करते हुए साइबर ठगी में संलिप्त आरोपी की पहचान की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी विशाल पिता सीताराम डावर, उम्र 27 वर्ष, निवासी शिवधाम कॉलोनी, निम्बोदी, इंदौर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से साइबर ठगी की घटना, उपयोग किए गए माध्यमों, बैंक खातों एवं अन्य तकनीकी संसाधनों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
अन्य आरोपियों एवं साइबर नेटवर्क की जांच जारी–
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर साइबर फ्रॉड में संलिप्त अन्य आरोपियों, बैंक खातों एवं साइबर नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। प्रकरण में अन्य व्यक्तियों की भूमिका सामने आने पर उनके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। रतलाम पुलिस द्वारा साइबर अपराधों में त्वरित शिकायत, तकनीकी जांच एवं वित्तीय ट्रांजेक्शन पर तत्काल कार्रवाई के माध्यम से साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।
सराहनीय भूमिका– इस कार्रवाई में निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान थाना प्रभारी माणकचौक, उप निरीक्षक अनुराग यादव थाना प्रभारी डीडी नगर, उप निरीक्षक जीवन बारिया प्रभारी साइबर सेल, प्रधान आरक्षक हिम्मत सिंह, आरक्षक विपुल भावसार, आरक्षक राहुल पाटीदार, आरक्षक तुषार सिसोदिया, आरक्षक मोर सिंह, आर पवन जाट की सराहनीय भूमिका रही।
ये भी पढ़े
दिनांक 26.07.2026 को फरियादी राकेश पिता राजाराम पाल उम्र 52 साल निवासी म.नं. 82 आशियाना कालोनी धार नाका महू जिला इंदौर की रिपोर्ट पर ग्राम असावता मे निर्माणाधीन पीक रिन्यु सोलर एनर्जी प्लांट से चोरी हुए 16 कापर केबल बंडल के संबंध में थाना ताल पर अप.क्रं. 382/26 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । रतलाम जिले मे चोरी की वारदातो पर अंकुश लगाने व अज्ञात चोरियो के आरोपियो की पतारसी हेतु निर्देशित किया गया है। थाना ताल के अपराध क्रं. 382/2026 धारा 303(2) बीएनएस मे चोरी गया मश्रुका 16 कापर केबल बंडल व अज्ञात आऱोपी की तलाश हेतु मुखबीर तंत्र सक्रिय किये गये। थाना क्षैत्र मे सीसीटीवी कैमरे फुटैज व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर अज्ञात चोरी के संबंध में जानकारी मिली कि सोलर प्लांट में चौकीदारी करने वाले दो चौकीदार सूरपालसिंह एवं नागुसिंह के द्वारा अन्य साथियों लालिसंह व कृष्णपालसिंह के साथ मिलकर सोलर प्लांट से कॉपर केबल्स की चोरी गई है। जिसके आधार पर दिनांक 28.07.2026 को आऱोपी सूरपालसिंह पिता दरबारसिंह राजपूत उम्र 25 साल निवासी कंथारिया थाना आलोट एवं नागुसिंह पिता रामसिंह राजपूत उम्र 34 साल निवासी खजूरी देवडा थाना आलोट को गिरफ्तार किया गया एवं दिनांक 09.09.2026 को आरोपी लालसिंह पिता सरदारसिंह राजपूत उम्र 28 साल निवासी कंथारिया थाना आलोट व कृष्णपालसिंह उर्फ विशालसिंह पिता शम्भूसिंह राजपूत उम्र 34 साल निवासी कंथारिया थाना आलोट को गिरफ्तार किया गया । आरोपीगणों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपीगण ने बताया कि चोरी किये गये कॉपर वायर को जलाकर बेच दिया था, जिसकी राशि खर्च कर दी और कुछ राशि शेष रखी है एवं कुछ कॉपर वायर छिपा कर रखा है । जो आरोपीगणों के कब्जे से जला हुआ 50 किलो कॉपर वायर कीमती 52,500 रुपये एवं नगदी 30,500 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल रजि. नंबर MP13ZQ5652 को जप्त किया गया । प्रकरण मे आरोपीगणो को न्यायालय मे पेश किया गया जो उपजैल जावरा मे निरुद्ध है । प्रकऱण मे अन्य आरोपी की तलाश जारी है। प्रकऱण की विवेचना जारी है ।

जप्त मश्रुका-
01. 50 किलो जला हुआ कॉपर वायर कीमती 52,500 रुपये
02. नगदी 30,500 रुपये
03. घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक MP13ZQ5652 कीमती 50,000 रुपये
पूर्व गिरफ्तार आरोपी –
01. सूरपालसिंह पिता दरबारसिंह राजपूत उम्र 25 साल निवासी कंथारिया थाना आलोट जिला रतलाम
02. नागुसिंह पिता रामसिंह राजपूत उम्र 34 साल निवासी खजूरी देवडा थाना आलोट जिला रतलाम
वर्तमान गिरफ्तार आरोपी –
03. लालसिंह पिता सरदारसिंह राजपूत उम्र 28 साल निवासी कंथारिया थाना आलोट
04. कृष्णपाल उर्फ विशालसिंह पिता शम्भूसिंह राजपूत उम्र 34 साल नि. कंथारिया थाना आलोट रतलाम
सराहनीय योगदान – निरीक्षक स्वराज डाबी थाना प्रभारी ताल, उनि थानसिंह चौहान,प्र.आर. 303 कमलसिंह नावडे,आर. 241 अंकित काला,आर. 508 मोहम्मद आदिल,आर. 328 शुभमसिंह, आर. 720 पवन परमार, आर. 337 सांवरिया पाटीदार,आर. 1067 भूपेन्द्र, आर. 23 रवि कुमार का सराहनीय योगदान रहा ।


































