रतलाम

इस अवसर पर आमंत्रित अतिथियों का स्वागत श्री सत्यवीर तेजाजी मंदिर रामगढ़ समिति के पदाधिकारी विनोद राठौड़, महेश राठौड़, दुर्गेश राठौड़, गोविन्द माली, सुशीला राठौड़, मोहनलाल पांडरा, अंकित माली, सतीश माली, अंकित राठौड़, नाना माली सहित क्षेत्रिय नागरिकों ने पुष्पमाला व पुष्पगुच्छ से किया।

कार्यक्रम संचालन महापौर परिषद सदस्य अक्षय संघवी ने किया। शुभारंभ पश्चात् निगम रंगमंच पर आयोजित खाटू श्याम की भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें गायकों ने अपने सुमधुर कंठ से एक से बड़कर एक खाटू श्याम के भजनों की प्रस्तुति देकर पुरा मेला प्रांगण धर्ममयी कर दिया।

श्री सत्यवीर तेजाजी मेले का आज होगा कवि सम्मेलन, नगर निगम द्वारा 19 से 21 सितम्बर तक रामगढ़ स्थित श्री सत्यवीर तेजाजी मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय श्री सत्यवीर तेजाजी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में मेले के दूसरे दिन 20 सितम्बर रविवार को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

आमंत्रित कविगण है सर्वश्री देवकृष्ण व्यास-गीतकार (देवास), विरेन्द्र विद्रोही-हास्य करूण रस (ललीतपुर), शंभुसिंह मनहर-हास्यरस (खरगोन), बाबु बंजारा-हास्यरस (कोटा), राकेश शर्मा-हास्यरस (बदनावर), विपूल पंड्या-हास्यरस (डूंगरपुर) व लक्ष्मण पाठक-गीतकार (रतलाम)।

मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त अनिल भाना, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी दिलीप कुमार गांधी, क्षेत्रिय पार्षद एवं महापौर परिषद सदस्य अक्षय संघवी, विशाल शर्मा, क्षेत्रिय पार्षद प्रीति कसेरा, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, अनिता कटारा, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू भाई डाबी, सपना त्रिपाठी, अक्षय संघवी, सामान्य प्रशासन समिति सदस्य परमानन्द योगी पंडित, बलराम भट्ट, कविता चौहान, धीरजकुवंर-किशोरसिंह राठौर, प्रीति-संजय कसेरा, कविता-सुनील महावर, मनीषा-विजयसिंह चौहान, राजस्व समिति सदस्य रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, निशा-पवन सोमानी,स्मिता-राजेश माहेश्वरी, अनिता-वसावा, भावना-हितेश पैमाल,उमा-रामचन्द्र डोई एवं समस्त पार्षद एवं एल्डरमेन ने नागरिकों से अपील की है कि आज मेले में आयोजित कवि सम्मेलन में अधिकाधिक की संख्या में उपस्थित रहकर आयोजित कवि सम्मेलन को सफल बनावें।


ये भी पढ़े
खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति मंडोरिया खाद्य एवं औषधि प्रशासन रतलाम द्वारा ज़ाकिर हुसैन असगर अली किराना पंचेड़ वाले का निरीक्षण किया गया। मौके पर राजगीरा के लड्डू नहीं पाए गए। निरीक्षण के दोरान भागर एवं फरियाली मिक्स आटा के नमूने लिए गए तथा सुधार नोटिस जारी किया गया।

इसी क्रम में मुल्ला अब्देली मुल्ला काला भाई एमजी रोड सैलाना से गुलाब जामुन मिक्स का नमूना लिया गया। बादशाह जनरल स्टोर एंड किराना से अरिहंत टर्मरिक पाउडर का नमूना जांच हेतु लिया गया। मौके पर साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत मानक स्तर की जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े
फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर बनाया डिजिटल अरेस्ट का दबाव सुप्रीम कोर्ट के फर्जी दस्तावेज भेजकर रुपये ट्रांसफर करने के लिए किया मजबूर, रतलाम में साइबर ठगों द्वारा डिजिटल अरेस्ट के नाम पर एक व्यक्ति से करीब 55 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने स्वयं को पुलिस एवं एटीएस अधिकारी बताकर पीड़ित को फर्जी आपराधिक प्रकरण में फंसाने का भय दिखाया तथा लगातार वीडियो कॉल एवं फोन के माध्यम से निगरानी में रखते हुए उससे अलग-अलग बैंक खातों में राशि ट्रांसफर करवाई। मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों द्वारा रतलाम साइबर सेल से संपर्क किया गया। साइबर सेल एवं थाना माणकचौक पुलिस की त्वरित कार्रवाई से NCRP पोर्टल के माध्यम से ठगी की राशि में से 15 लाख रुपये फ्रीज करवाने में सफलता मिली है। वहीं पीड़ित द्वारा ठगों के कहने पर अतिरिक्त 20 लाख रुपये ट्रांसफर करने की तैयारी की जा रही थी, जिसे साइबर सेल के पुलिसकर्मी एवं परिजनों की समझाइश से समय रहते रोक लिया गया।
पीड़ित, जो कुवैत में मोटर पार्ट्स का व्यवसाय करता है तथा कुवैत में निवास भी करता है, को दिनांक 15 सितंबर 2026 को रतलाम में ही था इस दौरान अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को महाराष्ट्र के कोलाबा का पुलिस इंस्पेक्टर बताते हुए पीड़ित के मोबाइल नंबर, व्यवसाय एवं भारत में रहने संबंधी जानकारी पूछी। इसके बाद साइबर ठगों ने एक अन्य मोबाइल नंबर के संबंध में पूछताछ करते हुए दावा किया कि वह नंबर पीड़ित के नाम पर जारी हुआ है तथा उस नंबर से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के एजेंट से संपर्क किया गया है। इस प्रकार पीड़ित पर गंभीर आपराधिक मामले में फंसने का भय बनाया गया। इसके बाद अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन एवं व्हाट्सएप वीडियो कॉल कर स्वयं को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं एटीएस अधिकारी बताया गया। ठगों द्वारा पीड़ित से आधार कार्ड एवं पैन कार्ड सहित अन्य व्यक्तिगत जानकारी भी प्राप्त की गई तथा उसे बताया गया कि उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज है। साइबर ठगों ने व्हाट्सएप के माध्यम से पीड़ित को पुलिस यूनिफॉर्म में दिखाई दे रहे व्यक्तियों के वीडियो कॉल किए तथा स्वयं को एटीएस अधिकारी बताया। इसके अलावा हथियारों से संबंधित फोटो एवं अन्य दस्तावेज भेजकर उनमें व्यक्तियों की पहचान करने के लिए कहा गया।ठगों ने सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के लेटरहेड जैसे दिखने वाले फर्जी दस्तावेज भी पीड़ित को भेजे तथा उसके विरुद्ध प्रकरण दर्ज होने की बात कही। इसके बाद कथित रूप से राशि के सत्यापन के नाम पर पीड़ित से बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर करने को कहा गया।
दो दिनों में 55 लाख रुपये कराए ट्रांसफर–
ठगों के दबाव एवं भय के चलते पीड़ित द्वारा दिनांक 17 सितंबर 2026 को 35 लाख रुपये तथा दिनांक 18 सितंबर 2026 को 20 लाख रुपये, कुल 55 लाख रुपये, साइबर ठगों द्वारा बताए गए अलग-अलग बैंक खातों में RTGS के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए गए। पीड़ित को विश्वास था कि सत्यापन के बाद यह राशि उसे वापस कर दी जाएगी।
परिजनों की सतर्कता से 20 लाख की अतिरिक्त ठगी रुकी–
पीड़ित आज घर पर अकेला ही था। पीड़ित के परिवार द्वारा आज उससे संपर्क करने का प्रयास किया गया। पीड़ित द्वारा फोन का जवाब नहीं देने पर उसकी पत्नी ने रतलाम में मौजूद रिश्तेदारों से संपर्क किया। बाद में संपर्क होने पर परिजनों को पता चला कि पीड़ित हड़बड़ी मे लग रहे है और बड़ी राशि ट्रांसफर करने के संबंध में बात कर रहे है। परिजनों ने तत्काल रतलाम साइबर सेल से संपर्क किया। उस समय पीड़ित द्वारा ठगों के कहने पर अतिरिक्त 20 लाख रुपये ट्रांसफर करने की तैयारी की जा रही थी। साइबर सेल के प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी एवं परिजनों द्वारा पीड़ित को समझाइश देकर अतिरिक्त राशि ट्रांसफर करने से रोका गया। इसके बाद साइबर सेल एवं थाना माणकचौक पुलिस द्वारा पीड़ित की काउंसलिंग की गई तथा उसे समझाया गया कि वह साइबर ठगों के डिजिटल अरेस्ट के झांसे में आ गया है।
NCRP पोर्टल की मदद से 15 लाख रुपये फ्रीज–
थाना माणकचौक पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। थाना माणकचौक प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक जीवन बारिया एवं साइबर सेल की टीम द्वारा तत्काल तकनीकी कार्रवाई प्रारंभ की गई। टीम द्वारा NCRP पोर्टल के माध्यम से संबंधित बैंकिंग चैनल में त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 लाख रुपये की राशि फ्रीज करवाने में सफलता प्राप्त की गई। मामले में E-FIR दर्ज कर ली गई है तथा ठगी में शामिल आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी एवं शेष राशि की रिकवरी के लिए पुलिस टीम गठित कर आगे की विवेचना एवं तकनीकी जांच की जा रही है।
रतलाम पुलिस की नागरिकों से अपील–
रतलाम पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कोई भी पुलिस अधिकारी, CBI, ED, NCB, TRAI, ATS अथवा सुप्रीम कोर्ट के नाम पर फोन या वीडियो कॉल कर किसी व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट नहीं कर सकता। यदि कोई व्यक्ति फोन/वीडियो कॉल पर स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर गिरफ्तारी, एफआईआर, मनी लॉन्ड्रिंग, ड्रग्स, सिम कार्ड अथवा किसी अन्य आपराधिक मामले का भय दिखाकर पैसे ट्रांसफर करने को कहता है, तो यह साइबर ठगी का संकेत है। ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं, किसी भी खाते में राशि ट्रांसफर न करें और तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें अथवा नजदीकी पुलिस/साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें। रतलाम पुलिस साइबर अपराध के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई, नागरिकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता।
इंदौर,
दुर्गापूजा, दीपावली सहित आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या एवं अतिरिक्त यात्री दबाव को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के डॉ. अम्बेकडकर नगर से रीवा के मध्यद गाड़ी संख्याप 01709/01710 साप्ताचहिक स्पे-शल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्याए 01709 डॉ. अम्बेडडकर नगर रीवा स्पेाशल 11 अक्टूेबर से 15 नवम्ब र 2026 तक डॉ अम्बेेडकर नगर से प्रति रविवार को 21.20 बजे चलेगी तथा अगले दिन 14.30 बजे रीवा पहुँचेगी। इस ट्रेन का रतलाम मंडल के इंदौर(21.45/21.50), देवास(22.30/22.32), मक्सीे(23.30/23.35), शुजालपुर(00.25/00.27, सोमवार) एवं सीहोर(01.12/01.14) बजे आगमन/प्रस्थाबन होगा। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या् 01710 रीवा डॉ. अम्बे डकर नगर स्पे.शल 10 अक्टूबर से 14 नवम्बीर 2026 तक रीवा से प्रति शनिवार को 22.50 बजे चलकर अगले दिन 15.05 बजे डॉ. अम्बे्डकर नगर पहुँचेगी। इस ट्रेन का रतलाम मंडल के सीहोर(10.05/10.07, रविवार), शुजालपुर(11.05/11.07), मक्सीग(11.50/11.55), देवास(13.21/13.23) एवं इंदौर(14.15/14.20) बजे आगमन/प्रस्थालन होगा। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवाडा़, पिपरिया, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, संत हिरदारामनगर, सीहोर, शुजालपुर, मक्सी , देवास एवं इंदौर स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन एलएचबी रेक से चलेगी जिसमें थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, स्लीगपर एवं सामान्या श्रेणी के कोच रहेंगे। ट्रेन के ठहराव, समय-सारणी एवं कोच संरचना सहित अन्य विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त रेलवन ऐप के माध्यम से भी ट्रेन संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।


































