रतलाम
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बघेल खाद्य एवं औषधि प्रशासन रतलाम द्वारा सैनी श्री नमकीन एवं मिष्ठान पिपलोदा रोड जावरा का निरीक्षण कर नमूना की कार्रवाई की गई। मौके पर मिलावट की शंका के आधार पर बूंदी लड्डू एवं सेव के नमूने लिए गए। साथ ही खाद्य लाइसेंस डिस्प्ले करने एवं साफ-सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया।

इसी प्रकार समृद्धि सुपरमार्ट पिपलोदा रोड जावरा से अनमोल कोरिएंडर पाउडर तथा मूंगफली दाना के नमूने जांच हेतु लिए गए। आदेश ट्रेडर्स 24 आजाद चौक जावरा से डबल तेजा लाल मिर्च का नमूना लिया गया।

लिए गए पांचो नमूने परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात आगामी कार्रवाई की जाएगी।
उज्जैन
महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ, उज्जैन कार्यालय में गणेश उत्सव के सप्तम दिवस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। निदेशक श्री संजीव कुमार मालवीय के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना एवं भव्य महाआरती संपन्न हुई। सप्तम दिवस के अवसर पर शोधपीठ परिसर में भगवान श्री गणेश की आकर्षक साज-सज्जा की गई। वैदिक मंत्रोच्चार एवं गणपति स्तुति के साथ पूजा-अर्चना की गई। मुख्य अतिथि- विशाल लोकहित सांस्कृतिक समिति के सचिव श्री विजेंद्र वर्मा एवं श्रीमती नीलम वर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।

सांस्कृतिक प्रस्तुति-
श्री विशाला लोकहित सांस्कृतिक समिति कुमारी प्रिया लोदवाल के द्वारा गणेश वंदना एवं प्रीत मीणा ने गणेश स्तुति की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई, इस दौरान पूरा परिसर गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश से सुख, शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की प्रार्थना की उत्सव के दौरान आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों ने उपस्थित जनों में उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया।
अतिथियों का स्वागत रितेश वर्मा शुभम अहिरवार द्वारा किया गया।

रतलाम
अव्यवहारिक ई-अटेंडेंस का विरोध, क्रमोन्नत व समयमान वेतनमान, पुरानी पेंशन और पदोन्नति-क्रमोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने उठाई आवाज, आजाद अध्यापक शिक्षक संघ रतलाम द्वारा शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को जिला स्तरीय बैठक, सामूहिक उपवास एवं TET परीक्षा के आवेदन न करने की शपथ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के बाद संघ द्वारा मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार आशीष उपाध्याय को सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन वीणा जोशी ने किया तथा सभा का संचालन संघ के जिला सचिव राजेश स्वर्णकार ने किया। सभा को संबोधित करते हुए संभागाध्यक्ष प्रकाश शुक्ला ने बताया कि यह लंबे समय से सेवाएं दे रहे शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता को लेकर विरोध है। कई शिक्षक तत्कालीन नियुक्ति प्रक्रिया के तहत निर्धारित मापदंड पूरे करने के बाद शिक्षक नियुक्त हुए हैं। इनमें कई ऐसे शिक्षक भी हैं, जिन्होंने वर्ष 2005 और 2008 में व्यापमं द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी TET उत्तीर्ण की थी। जब एक बार शिक्षक ने TET परीक्षा उत्तीर्ण कर ली तो उससे दूसरी बार TET परीक्षा देने की क्या आवश्यकता है।

जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड़ ने कहा कि जब तमिलनाडु की सरकार विधायकसभा में TET परीक्षा की अनिवार्यता के विरोध में प्रस्ताव पास करके केंद्र सरकार के पास भेज सकती है तो इसी प्रकार मध्यप्रदेश की सरकार को भी अपने 1.5 लाख शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रस्ताव पास करके केंद्र सरकार के पास भेजना चाहिए। संघ के आनंद चावला व राजेश जोशी ने संबोधित करते हुए कहा कि यदि हम TET परीक्षा के लिए फार्म ही नहीं भरेंगे तो सरकार परीक्षा किसकी लेगी। इसलिए हमें किसी भी स्थिति में TET (शिक्षक पात्रता) परीक्षा के लिए आवेदन नहीं करना है।

संघ की महिला नेत्री हरनिस सिंह सोलंकी ने संबोधित करते हुए कहा कि यह अजीब बात है कि जिस व्यक्ति को फांसी दी जानी है, उसी से कहा जा रहा है कि आप ही फाँसी के फंदे के लिए रस्सी खरीदकर लाओ, आप ही जल्लाद की व्यवस्था करो। परीक्षा भी शिक्षक दे, उसकी फीस भी शिक्षक भरे जबकि परीक्षा शिक्षक की इच्छा के विरुद्ध सरकार ले। ज्ञापन में हड़ताल अवधि ( सितंबर 2022) का वेतन भुगतान व अध्यापक शिक्षक संवर्ग को उनकी प्रथम नीति दिनांक से सेवा अवधि की गणना करते हुए पेंशन, ग्रेज्युटी और अवकाशों के नगरीकरण का लाभ प्रदान करने सम्बन्धी मांग भी की गई।

कार्यकारी जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि आप सभी आगामी समय में भोपाल में आयोजित होने वाले जंगी प्रदर्शन में तन मन धन से सहयोग करना पड़ेगा। सभा में यह भी निर्णय लिया गया है कि भविष्य में टेट परीक्षा के अणुव्रत के विरोध में जो भी संघ संगठन ईमानदारी से भोपाल में संघर्ष करेगा उसको पूरी ताकत के साथ सहयोग किया जाएगा। बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने सामूहिक उपवास किया। इस दौरान शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों के निराकरण की मांग को लेकर अपनी बात रखी।
इन विषयों पर हुई चर्चा

बैठक में टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने, समयमान वेतनमान का लाभ देने, वेतन का भुगतान समय पर करने, परिवीक्षा अवधि पूरी कर चुके सभी शिक्षकों को अविलंब नियमितीकरण कर उन्हें 100 प्रतिशत वेतन का लाभ देने, पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने, नियमानुसार समयावधि पूरी करने वाले सभी शिक्षकों को पदोन्नति-क्रमोन्नति का लाभ देने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि लंबित मांगों पर चर्चा करते हुए उनके निराकरण के लिए संगठन स्तर पर प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने सभी शिक्षकों से एकजुट रहकर संघर्ष के लिए सदैव तैयार रहने का आह्वान किया।
ये उपस्थित रहे

सभा और ज्ञापन देने के दौरान लगभग 250 शिक्षक साथी उपस्थित रहे। दिन में से प्रमुख अशोक दडिंग, सादिक खान, दिनेश सोनी, दिनेश परमार प्रकाश वर्मा, जितेन्द्र शर्मा, अर्जुन राठौर, तेजू डोडियार, रामकरण कनेरिया, विजय डोडियार, युगल किशोर पाल, अल्पना यादव, रेबेका मेसी, कन्हैयालाल पाटीदार, परमानंद मकवाना, हरिराम जाटवा, मुकेश परमार, जावेद अब्बासी, रमेश उपाध्याय, धर्मेंद्र शर्मा, मनीष द्विवेदी, आदि शिक्षक साथी उपस्थित रहे।


































